अजमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की आमसभा का आयोजन राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में हुआ। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के दिनेश शर्मा सहारा, रामअवतार शर्मा का राजनीतिक नियुक्ति साथ ही दाधीच समाज के नियुक्त अध्यक्ष घनश्याम जोशी का माला और परशुराम भगवान का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया।
आगामी दीपावली त्यौहार पर परशुराम भवन पर भव्य सजावट, रोशनी कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सभा में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष नरेश मुदगल, पार्षद ज्ञान सारस्वत, भामाशाह दिनेश शर्मा सहारा, पूर्व पार्षद जेके शर्मा, बृजेश गौड़, अनूप शर्मा, एडवोकेट उमंग शर्मा, संदीप शर्मा, वैभव शर्मा, धीरज अवस्थी, उमेश शर्मा, रघुनाथ गोड, प्रशांत मिश्रा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रोमेश मिश्रा, कमल शर्मा, राजेश ओझा, संजय तिवाड़ी, देवेंद्र शर्मा, आनन्द जोशी, पंडित घनशयाम मिश्र, मोहित जोशी, सुनील जोशी, पंडित बाबूलाल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के बंधु उपस्थित रहे।