अजमेर। नगर निगम की नई महापौर अनामिका शर्मा के शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को नया बाजार चौपड़ पर उनके स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। बैंड-बाजों और ढोल की गूंज के बीच महापौर का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें करीब 50 किलो वजनी पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद गोल प्याऊ से बैंड-बाजों और ढोल के साथ महापौर का जुलूस नया बाजार चौपड़ पहुंचा। यहां सूरज नारायण, रमेश अंचल और अलका लखोटिया परिवार की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
समारोह के दौरान शरद पिंकी कोठारी तथा अमित शीतल गांधी परिवार की ओर से महापौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पार्षद विनोद डीडवानिया और अनीश मोयल का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप बोहरा ने किया।
सराफा संघ अजमेर की ओर से सतीश गोलेछा, घी मंडी व्यापारिक संगठन की ओर से हरक चंद बोथरा तथा जैन समाज की ओर से विनोद डाबरिया ने महापौर का अभिनंदन किया।
मणिपुंज सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिखर चंद सिंगी सहित धर्मेंद्र कासट, सुनील तोषनीवाल, पवन जैन, संजू माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, पी. गांधी, मनोज भंसाली और चन्दू भंसाली सहित बड़ी संख्या में लोग समारोह में मौजूद रहे।
ढोल-बैंड के बीच दिखा उत्साह
नया बाजार चौपड़ पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। शपथ ग्रहण के बाद महापौर के सार्वजनिक अभिनंदन के इस कार्यक्रम में व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही।



