बेनाड़ में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

0

जयपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर की शाखा बेनाड़ में शिवरात्रि के आगमन पावन अवसर पर त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. राजयोगिनी शांता बहन के सान्निध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाई-बहनों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव बाबा की याद में की गई, जहां डॉ. राजयोगिनी शांता बहन ने शिव ध्वज लहराकर शिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व को उजागर किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शिवरात्रि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने, नकारात्मक संस्कारों को त्यागने और जीवन में शांति व पवित्रता लाने का विशेष पर्व है।

इस शुभ अवसर पर सभी सेवा केंद्र की संचालिका बीके किरण, अजमेर से बीके आशा, बीके रूपा, बीके अंकिता इत्यादि ने मिलकर केक काटा, जिससे कार्यक्रम में उत्सव और आनंद का वातावरण बन गया। इसके साथ ही नन्ही बालिका द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उसका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे सभी को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव हुआ। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बीके इंदिरा, बीके काजल, बीके ज्योति बीके कीर्ति बहन इत्यादि मौजूद रहे।