मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत

अजमेर। प्रदेश की नवीन विधानसभा के लिए मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अजमेर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

देवनानी का अजमेर जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही आमजन, सामाजिक संस्थानों तथा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। उनके साथ आए पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत का भी अभिनन्दन किया गया। किशनगढ़ टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागतकिया गया। कृषि उपज मण्डी समिति में जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई। यहां चेतन चौधरी एवं प्रधान रामचन्द्र थाकण ने स्वागत किया। मदनगंज व्यापार मण्डल सहित कई संस्थाओं ने आरके कम्युनिटी, बस स्टेण्ड, पहाडिया चैराहा, पेट्रोल पम्प, लक्ष्मीनारायण मन्दिर तथा अग्रसेन चौराहे पर स्वागत किया।

गेगल टोल प्लाजा होते हुए देवनानी भूणाबाय स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शहर अध्यक्ष रमेश सोनी समेत संगठन पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। घूघरा घाटी में श्री श्रीयादे मन्दिर कमेटी के सुरेश प्रजापति के साथ वार्ड संख्या 61 एवं 62 के नागरिकों ने भी माल्यार्पण किया। सोफिया स्कूल के पास वार्ड 64 एवं भोपों का बाडा में वार्ड 63 के नागरिकों द्वारा अभिनन्दन किया गया।

टीटी काॅलेज के बाहर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने देवनानी का स्वागत किया। इनमें संयुक्त निदेशक अमित शर्मा, टीटी काॅलेज की ओमवती पारिक एवं धर्मेन्द्र जाटव, एडीपीसी समसा अजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जोशी, भागचन्द मण्डरावलिया, सीबीईओ डाॅ. राकेश कटारा तथा योगेश पारिक शामिल थे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर बोर्ड कर्मचारियों, हीरो होण्डा शोरूम के पास वार्ड 65 के नागरिकों सेशन कोर्ट के पास अधिवक्ताओं, रोडवेज बस स्टेण्ड के पास राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम कर्मियों, अम्बेडकर सर्किल पर अनुसूचित जाति मोर्चा, पुरानी आरपीएससी पर कलक्ट्रेट के कर्मचारियों डाक बंगले पर तहसील कर्मियों ने देवनानी का स्वागत सत्कार किया।

जिला परिषद कार्यालय पहुंचने पर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प मालाओं के साथ देवनानी का स्वागत किया। सूचना केन्द्र के पास गोविन्द गर्ग व स्थानीय व्यवसाईयों, अग्रसेन सर्किल पर अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। सूचना केन्द्र के पिछले गेट पर सतीश बन्सल के दल ने पुष्प वर्षा की।

स्वामी काॅम्पलैक्स पर पूर्व महापौर सम्पत सांखला व कंवल प्रकाश किशनानी, कचहरी रोड़ मोड़ पर अनीष मोयल व वार्ड संख्या 68 के गणमान्य नागरिकों, ब्रह्मपुरी कचहरी रोड़ मार्ग पर रणजीत सिंह व नरेश निर्वाण, एलआईसी कार्यालय कचहरी रोड पर सरबजीत सिंह छाबडा, गांधी भवन पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पों से स्वागत किया।

निगम कार्यालय के बाहर नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों, चूड़ी बाजार, सोलह थम्बा धर्मशाला में वार्ड संख्या 14, 15 एवं 16, गोल प्याऊ नया बाजार में व्यापारियों, नया बाजार चौपड़ में वार्ड संख्या 69 एवं 70 के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

बादशाह बिल्डिंग, नया बाजार में वार्ड नम्बर 9 एवं 10 के कार्यकर्ताओं, आगरा गेट पर संदीप गोयल, महावीर सर्किल पर व्यापारियों, दिव्य दीप होटल के बाहर राजेश शर्मा, नान्देश्वर मन्दिर पर वार्ड संख्या 67 के कार्यकताओं, केजी स्टाॅन चिकित्सालय के बाहर डाॅ. कुलदीप शर्मा, भगवान देवनारायण जी मन्दिर के बाहर ओबीसी मोर्चा, अप्सरा मेंशन पर वार्ड 72 के कार्यकर्ताओं, होटल मानसिंह पैलेस के पास गंगाराम सैनी, होटल लेक विनोरा के बाहर जेपी दाधीच, राजस्थान पत्रिका कार्यालय के बाहर वार्ड संख्या 74 में कार्यकताओं, बीकानेर स्वीटस चौराहा पर ग्राम माकडवाली एवं लोहागल कार्यकताओं की ओर से स्वागत किया गया।

शिव शंकर डेयरी के बाहर वैशाली नगर में वार्ड 71 के कार्यकताओं, बधिर विद्यालय वैशाली नगर मेें हरीश गिदवानी, एचकेएच स्कूल वैशाली नगर वार्ड संख्या 76 में कार्यकर्ताओं, वैशाली नगर पेट्रोल पम्प पर वार्ड संख्या 79 में कार्यकर्ताओं, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल वैशाली नगर पर वार्ड संख्या 80 में कार्यकताओं, वृदांवन समारोह स्थल वैशाली नगर में वार्ड संख्या 80 के कार्यकताओं, भगवान परशुराम सर्किल में ब्रहामण महासभा पुष्कर, मित्तल हाॅस्पीटल के बाहर वार्ड संख्या 2 के कार्यकताओं, सिनेवर्ल्ड चौराहा वार्ड एक के कार्यकताओं, मणिपुंज बीके काॅल नगर में जैन समाज, बालिका विद्यालय रामनगर के पास में प्रोपर्टी एसोसिएशन, बांडी नदी पर वार्ड संख्या 3 के कार्यकताओं, पंचौली चौराहा रामनगर में वार्ड संख्या 4 के कार्यकताओं, अद्धेत आश्रम में गणमान्य नागरिकों ने देवनानी को स्वागत किया।

आनासागर पुलिस चौकी पर वार्ड 6 एवं 7 में कार्यकताओं, काली माता मन्दिर वार्ड 5 के कार्यकताओं, संत कंवरराम काॅलोनी के बाहर नागरिकों, टेलिफोन एक्सचेंज चौराहा पर नागरिकों, कोटेश्वर मन्दिर हाथीखेड में ग्रामवासियों ने पुष्पाहार से अभिनंदन किया।

विधानसभा की गरिमा के अनुरूप कार्य करने के होंगे प्रयास : देवनानी

मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ