मुंबई के वडाला में महिला का तीन टुकड़ों में कटा अधजला शव मिला

मुंबई। महाराष्ट्र में मध्य मुंबई के वडाला इलाके में एक अज्ञात महिला का अधजला हुआ शव मिला है।

पुलिस के मुताबिक शव को तीन टुकड़ों में काटा गया और कुछ हिस्से गायब थे। एक स्थानीय निवासी ने वडाला की एक गली में एक संदिग्ध बैग देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया और बैग में महिला का शव मिला।

महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल की है। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या एक से दो दिन पहले की गई थी।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही मुंबई अपराध शाखा की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।