मल्टीनेशनल कंपनियों में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ और धर्मांतरण की साजिश रोकें

0

हिंदू जनजागृति समिति का जयपुर में मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन
जयपुर। बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) के भीतर हिंदू महिला कर्मचारियों को निशाना बनाने वाली मानसिकता और संगठित कॉर्पोरेट जिहाद के खिलाफ आज हिंदू जनजागृति समिति ने जयपुर प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को ज्ञापन सौंपा।

महाराष्ट्र के नासिक में सामने आई दिल दहला देने वाली घटनाओं का हवाला देते हुए समिति ने कहा कि कॉर्पोरेट जगत में हिंदू महिलाओं का शोषण, उन्हें जबरन नमाज पढ़ने और गोमांस खाने के लिए मजबूर करना एक बड़े ‘धार्मिक आतंक’ का हिस्सा है, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा।

समिति ने जयपूर कलेक्टर संदेश नायक के माध्यम से मांग की है कि जयपुर और पूरे राजस्थान में चल रही मल्टीनेशनल कंपनियों में भी इस तरह की घटनाओं की तुरंत जांच की जाए। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि कंपनियों में ‘धार्मिक भेदभाव विरोधी ऑडिट’ शुरू हो और महिलाओं की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन बनाई जाए, ताकि पीड़ित महिलाएं बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। समिति ने कड़े शब्दों में कहा कि ‘कॉर्पोरेट’ के नाम पर हिंदू महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण का खेल अब बंद होना चाहिए।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के राजस्थान समन्वयक आनंद जाखोटिया, शुभ्रा भार्गव, भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा; हिंदू जागरण मंच प्रांत टोली सदस्य अधि. राजकुमारजी, जिला विधि प्रमुख डैनी मिश्रा, महिला सहसंयोजिका अधि. अनुपमा चर्तुेवेदी; श्रृति-स्मृति अनुसंधान फाउंडेशन के संस्थापक सिद्धार्थ उपाध्याय; सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश महामंत्री प्रकाश शर्मा; सनातन संस्था की आशा राठी, ऋचा पंवार आदी उपस्थित थे।