फिरोजाबाद : मस्जिद में नाबालिग बालिका से रेप का आरोपी इमाम अरेस्ट

0

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ क्षेत्र में मस्जिद में बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी इमाम को पुलिस ने बुधवार को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी नाबालिग पीडिता की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रविवार दोपहर को पड़ोस की मस्जिद से पानी लेने गई थी। इस दौरान वहां मौजूद इमाम जाकिर हाफिज उसका मुंह बंद करके जबरदस्ती कमरे में खींच ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में किसी को ना बताने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी देकर इमाम फरार हो गया है।

इमाम द्वारा दुष्कर्म की वारदात को मस्जिद में अंजाम दिए जाने की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोग मस्जिद तक पहुंच गए लेकिन तब तक इमाम फरार हो गया था। दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीडिता मां के द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में सक्रिय थी।

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी इमाम की तलाश में दो टीमों का गठन किया गया था। बुधवार सुबह इमाम के ममता डिग्री कॉलेज के पास हाईवे के अंडरपास में होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ईमाम को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई।

पुलिस टीम द्वारा भी उसे भगाने के प्रयास से रोकने के लिए फायरिंग की गई।एक गोली उसके पैर में लगने से इमाम घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घायल इमाम को पुलिस में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया है।उसके पास से अवैध तमंचा खाली खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
आरोपी इमाम 50 साल से अधिक उम्र का है। उसके पांच विवाहित बच्चे हैं।