अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक मुम्बई में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा के अलावा, सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा, सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन, राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की योजनाओं पर चर्चा, युवा व मातृशक्ति संगठन के कार्यक्रमों, प्रदेश की गतिविधियों व सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
मोरवाणी प्रदेशाध्यक्ष व ज्ञानाणी प्रदेश महामंत्री
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ईश्वर मोरवाणी (जयपुर) प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी (खैरथल) व प्रदेश सह-महामंत्री नवल किशोर गुरनाणी (जयपुर) को दी गई है एवं वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी प्रदेश संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। वाधवाणी को बाल संस्कार शिविर व राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की सिन्धी लेंगवेज लर्निंग कोर्स के राष्ट्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई।
प्रदेश प्रभारी मूलचन्द बसताणी ने बताया कि बैठक में इन पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वंदना वजीराणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंताणी, हीरालाल तोलाणी, विष्णुदेव सामताणी, अशोक कुमार छाबडा, नारायण परनाणी, इन्द्र रामाणी, मोहन तुलस्यिाणी, सीमा गोलाणी, प्रताप कटारा, प्रकाश फुलानी, घनश्याम हरवाणी, वीरूमल पुरसवाणी, किशनचन्द भागवाणी, मोहन वजीराण उपस्थित थे।
एमडीएस के कुलगुरू प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल का सम्मान
महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल का बुधवार को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्हें सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन पर 7 दिवसीय 1356वीं जयंती कार्यक्रम में एमडीएस द्वारा संचालित दाहरसेन शोधपीठ द्वारा संगोष्ठी किए जाने का भी अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर भारतीय सिन्धुसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्ध व इतिहास साहित्य शोध संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, समारोह समिति के मुकेश खींची इस अवसर पर उपस्थित रहे।