Facebook Mail RSS Twitter Youtube
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • राजस्थान
  • बिजनस
  • खेल
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • E-Paper
  • EN
  • Contact
Search
  • Jalore
  • Latest news
  • Rajasthan
  • Rajasthan Crime

जबरन कंपनी के खाते से अपने खाते में क्रिप्टो करेंसी डॉलर ट्रांसफर करने के आरोपी अरेस्ट

By
sabguru news
-
October 4, 2024
41
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    जालोर। राजस्थान में जालौर के सायला थाना क्षेत्र में विदेशी मुद्राओं के क्रय विक्रय करने वाली ट्राडेक्सट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर एवं टेक्निकल टीम को कारोबार के सिलसिले मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें डरा धमका एवं मारपीट करके कंपनी के खाते से क्रिप्टोकरंसी डॉलर का अपने खाते में ट्रांसफार्मर करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधीक्षक ज्ञान चन्द्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि मामले में पुलिस ने चार आरोपियों नरेंद्र कुमार उर्फ नरेश माली (23), मुकेश कुमार माली (22), भागेश वासनिक (27) और विशाल मादगुण्डी (26) को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके तीन दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ करके घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी ली जा रही है।

    उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को धनानी निवासी ट्राडेक्सट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर सुरेश कुमार माली ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम है। उनकी टेक्निकल टीम में विनोद कुमार एवं गौरव भारद्वाज दुबई ऑफिस में काम करते हैं।

    आरोपी नरेंद्र उर्फ नरेश ने कंपनी के कारोबार संबंधी काम की बैठक रखने की बात कहकर सायला में कृषि बेरी पर बुलाया था। जहां वह विनोद कुमार एवं गौरव भारद्वाज के साथ पहुंचा तो आरोपी और उसके साथियों ने मारपीट करके और डरा धमका टेक्निकल टीम के लैपटॉप से कंपनी के वॉलेट अकाउंट से अपने ट्रस्ट वॉलेट अकाउंट में (यूएसडीटी) डॉलर स्थानांतरित करके डाटा चुरा लिया।

    • TAGS
    • Bank Account
    • company
    • cryptocurrency dollars
    • jalor news
    • rajasthan news
    • Tradext Technologies Limited Company
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      sabguru news
      sabguru news
      https://www.sabguru.com/
      Facebook Twitter

      RELATED ARTICLES

      राष्ट्र सेविका समिति जयपुर प्रांत के प्रवेश वर्ग का समापन

      sabguru news - May 31, 2026

      बारां में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते यातायात प्रभारी उप निरीक्षक...

      sabguru news - May 31, 2026

      खैरथल तिजारा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की...

      sabguru news - May 31, 2026
      © Y2KSOLUTION