जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में जवाहर नवोदय विद्यालय का शिक्षक अरेस्ट

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार रात एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मंगलवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत आवासीय छात्रा के साथ शिक्षक पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप है।घटना की जानकारी सामने आने के बाद छात्रा, उसके परिजनों और विद्यालय की ओर से की गई शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मामले के सामने आने के बाद विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं।