अजमेर। सीनियर सिटीजन सोसायटी अजमेर अधिशासी परिषद की द्विमासिक मीटिंग हरि भाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित जय अंबे सेवा समिति के वृद्धाश्रम में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश रवि प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।विशिष्ट अतिथि चिरंजी लाल शर्मा रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ एसडी मिश्रा ने बताया कि कार्यकारणी ने सर्वसम्मति से समाजसेवी कालीचरण दास खण्डेलवाल को सीनियर सिटिजन सोसायटी अजमेर के संरक्षक पद पर मनोनीत किया। खण्डेलवाल ने इस मौके पर संस्था को 21000 रुपए का चैक प्रदान किया साथ ही वरिष्ठजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। सभी सदस्यों ने माला, उपरणा, साफा, मोमेंटो प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया।
महासचिव सुभाष दत्त शर्मा ने पिछली कार्यकारिणी की मीटिंग की करवाई रिपोर्ट प्रस्तुत कर अवगत कराया कि गत दो माह में 87 सदस्य नए बने हैं। अगस्त माह में केंद्र की वर्षाकाल की गोठ और महिलाओं के लिए सावन में लहरिया उत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ।
इस मौके पर रामेश्वर सिसोदिया सचिव विकास, अमर चंद गुप्ता वित्त सचिव, कृष्णा जैन, पुष्पा क्षेत्रपाल, शांति अग्रवाल, आनंद प्रकाश गोयल, सम्मान सिंह, जेएस राजावत, समूह सचिव यतीश झा, हुकुम सिंह वर्मा, कैलाश जोशी, अनिल सिंहल, डीपी सिंह, गोविंद राम कच्छावा, भगवान साधवानी, कमल किशोर शर्मा, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, ग्रुप 17 के मनोनीत नए ग्रुप सचिव अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चून्डावत ने किया।



