अजमेर। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अजमेर के चुनाव में कश्मीर सिंह पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं।
चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष का एक मात्र प्रस्ताव प्राप्त हुआ। अत: कश्मीर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर सिंह राज.पेंशनर समाज जयपुर के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी हैं और पिछले कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय कार्य किए एवं वार्षिक पत्रिका आईना के प्रकाशन के लिए आर्थिक व्यवस्था करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक केसी टेलर, संरक्षक- कमल किशोर गर्ग, सचिव- विशन दास हंसराजानी, उपाध्यक्ष शंकर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सीनियर सिटिजन सोसायटी अजमेर के अध्यक्ष किशन गोपाल वैष्णव आदि ने माल्यार्पण कर कश्मीर सिंह का स्वागत किया।
पेंशनर समाज जिला शाखा अजमेर द्वारा झण्डा रोहण
राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अजमेर के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने स्वाधीनता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में झण्डा रोहण किया। इस अवसर पर समाज की महिला कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति गीत एवं संगीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक केसी टेलर, संरक्षक कमल किशोर गर्ग, सुशील कुमार मिडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केजी सोमानी, उपाध्यक्ष शंकर सिंह रावत, एपी गौड़, किशन आर खुराना, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, डॉक्टर भरत छबलानी, चंपालाल परिहार आदि मौजूद रहे।




