खैरथल तिजारा : उधार के पैसे मांगने गए युवक पर जानलेवा हमला

0

खैरथल तिजारा। राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र में उधार दिए पैसे मांगना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब तीन युवकों ने उस पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अमीन ने सद्दाम, मकसूद और भूरा को कुछ समय पहले दो हजार रुपए उधार दिए थे। जब वह अपने पैसे मांगने गया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे अमीन लहूलुहान होकर गिर गया।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत भिवाड़ी के अस्पताल ले गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर के जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल अमीन का इलाज अलवर जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।