सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के लहरिया महोत्सव में झलकी राजस्थानी संस्कृति

महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं व मस्ती भरे खेलों का आयोजन

अजमेर। अजमेर। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से बुधवार को 7वां लहरिया महोत्सव श्रीनगर रोड स्थित होटल दाता इन में धूमधाम मनाया गया। संस्था की सदस्यों ने बढ चढ़कर इसमें शिरकत की।

मंच अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि राजस्थानी संस्कृति के अनूठे संगम लहरिया महोत्सव की मुख्य अतिथि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपती कोली व विशिष्ट अतिथि स्नेहा भाटी, नंद भाटी, मधु सैनी व ज्योति सोनी थीं। लहरिया महोत्सव में सोलह श्रृंगार, नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए महिलाएं सज-धज कर पारंपरिक परिधान लहरिया पहनकर पहुंची।

मेहंदी प्रतियोगिता में ललित मालोदिया प्रथम, डोजी शर्मा दूसरे व रितु चौहान तीसरे नंबर पर रहीं। रैम्प वॉक में चेतना पहले, सृष्टि अग्रवाल दूसरे तथा पूजा होरी तीसरे स्थान पर रहीं। नृत्य में ललित मालोदिया पहले व रेखा बालोटिया दूसरे स्थान पर रहीं। ललित मालोदिया को सावन क्वीन घोषित किया गया।

सावन क्वीन और कैटवाक प्रतियोगिता में निर्णायक गुलशन बेगम व मीनाक्षी विजय ने निभाई। नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक दृष्टि राय तथा मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नविता टांक व शिल्पी तुदंवाल ने अदा की।

मंच अध्यक्ष सुनीता चौहान की ओर से भी तमोला प्राइस रखा गया साथ ही अतिथियों ने व्यक्तिगत रूप से भी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। न्यू प्रोग्रेसिव पेटर्न स्कूल, साई आर्थाे क्लिनिक, नेचुरल आकर्षण स्टोन की ओर से से भी विजेता महिला सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।

आस्था बुटीक और नित्यश्री साड़ी की ओर से आकर्षक प्राइज प्रदान किए गए।लहरिया महोत्सव में में लगाई गई एग्जिबिशन में ज्वेलरी, मसाले, कॉस्मेटिक व साड़ी की स्टॉल पर खूब भीड उमडी। मस्ती वाले खेलों में सभी ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।

सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की राम कन्या, सुमन भाटी, एडवोकेट बबीता टांक, बबीता मौर्य, रजनी कच्छावा, नीतू गहलोत, सुशील चौहान, ममता पालरिया, रेखा समेत बडी संख्या में सदस्य मौजूद रहीं।