भीलवाड़ा में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहे एक विद्युत ठेकाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उम्मेद सिंह (37) पिछले कुछ समय से भीलवाड़ा के रायपुर बिजली विभाग में ठेकाकर्मी (लाइनमैन) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। दोपहर में वह क्षेत्र के कोट गांव के नजदीक एक बिजली के खंभे पर चढ़कर खराबी ठीक कर रहा था कि इसी दौरान लाइन में अचानक करंट आ गया, जिससे उम्मेद सिंह करंट की चपेट में आने से खंभे से गिर गया।

पुलिस ने बताया कि उसके गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों और साथी कर्मचारियों ने उसे रायपुर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।