भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी का किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क

अजमेर। लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तिलोनिया, कटसुरा, कालानाड़ा, भोगादीत, सिरोंज, भामोलाव, काकलवाड़ा, धसुक, झिरोता, सान्दोलिया, दादिया सहित अनेक पंचायतों का दौरा कर आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान सिलोरा पूर्व प्रधान हनुमान भादू, सिलोरा मण्डल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव, सुरसुरा मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, विधानसभा प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी, भाजपा नेता महेन्द्र पाटनी, समरथ सिंह राठौड़, तिलोनिया सरपंच नन्दलाल भादू, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, रविकांत शर्मा, मण्डल महामंत्री गोवर्धन भिचर, प्रेम साहू, सुशील दाधीच, गणपत जांगिड़, रामदयाल लेगा, शिवराज उदय, बोराडा मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप सुण्डा, गोपाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।