कोटा में चंद्रसेल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या

0

कोटा। राजस्थान में कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चंद्रेसल मठ में शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने मठ के महंत देवानंद महाराज की धारदार हथियारों से हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) तेजस्वी गौतम ने शनिवार को बताया कि हमले के बाद महंत लहुलुहान हाे गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी चंद्रेसल मठ के एक महंत की हत्या हो चुकी है।