गंगापुरसिटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक अन्य घायल

0

सवाईमाधोपुर। राजस्थान में सवाईमाधोपुर के गंगापुरसिटी में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मदनलाल सैनी सुबह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से अमरगढ़ चौकी की ओर आ रहा था। तभी वह एक वाहन की चपेट में आ गया। इससे दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मदनलाल सैनी को मृत घोषित कर दिया।
मदनलाल सैनी बामनवास के बडीला में शिक्षक था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल

सवाईमाधोपुर में गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा गया है। उसकी पहचान गौरव गोयल के रूप में हुई है। उसकी गम्भीर हालत को देखते उसे जयपुर भेजा गया है।
परिजनों के अनुसार युवक सुबह घूमने के लिए निकला था। करौली फाटक के पास दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।