भीलवाड़ा में माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय का संस्थापन अधिकारी रिश्वत लेते अरेस्ट

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा के संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया।

ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी भीलवाडा द्वितीय को शिकायत मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाडा में आपूर्ति किए गए सिक्योरिटी गार्ड एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सफाई कर्मचारी के तहत चौकीदार अपने कार्यस्थल महाविद्यालय पर मौजूद नहीं होने पर प्राचार्य द्वारा संबधित फर्म को उसका ठेका निरस्त करने के लिए पत्र जारी किया गया था। इसके बाद नुवाल द्वारा फर्म का ठेका निरस्त नहीं करने एवं ठेका सुचारू रूप से चालू करने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग की थी।

इस पर एसीबी अजमेर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक नारायण सिंह टोगस के सुपरवीजन में गुरुवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए शिव नुवाल को परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया।