हनुमानगढ़ सेंट्रल जेल में कैदी से मोबाइल फोन बरामद

1

श्रीगंगानगर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जंक्शन की सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन सिम कार्ड और डाटा केबल मिलने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को जेल में स्टाफ द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल की बैरिक नंबर 11 में एक बंदी की तलाशी में एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डाटा केबल बरामद हुई।

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के अनुसार जेल के एक प्रहरी सुभाषचंद्र की शिकायत के आधार पर देर रात बंदी सुभाष के खिलाफ जेल में निषिद्ध सामग्री रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पता लगा रही है कि जेल में मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। मोबाइल के साथ मिले सिम कार्ड के कॉल विवरण की जांच की जा रही है।