मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना : 30 अप्रैल तक होगा नवीनीकरण

241

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में जिन परिवारों की पॉलिसी वैद्यता अवधि 30 अप्रैल को समाप्त हो रही है, उन्हें नवीनीकरण कराना आवश्यक है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पॉलिसी नवीनीकरण होने पर ही उन्हें आगामी एक मई से स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना में स्वास्थ्य बीमा का कवरेज निरंतर प्राप्त करने के लिए पात्र परिवार 30 अप्रैल तक आवश्यक रूप से पॉलिसी का नवीनीकरण करा लेना चाहिए। पॉलिसी नवीनीकरण ई-मित्र के माध्यम से या स्वयं की एसएसओ आईडी द्वारा किया जा सकता है।