नागर ब्राह्मण समाज के 21 जोड़ों ने किया पार्थिव रुद्राभिषेक

जयपुर। नागर ब्राह्मण समाज के 21 जोड़ों द्वारा पार्थिव रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक समाज के श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया।

नागर समाज के सचिव अनूप नागर ने बताया कि गुजरात में इस समय सावन का महीना चल रहा है। गुजराती सावन के महीने में आज समाज के 21 जोड़ों के द्वारा 21 पार्थिव लिंगों पर रुद्राभिषेक किया गया। समाज मे इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया। समाज के लोगो ने सपत्नीक पार्थिव शिवलिंगो पर अभिषेक कर मंगल कामना की।

सहायक सचिव संजय नागर ने बताया कि आचार्य भावेश नागर के निर्देशन में अभिषेक किया गया। अभिषेक में समाज के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समाज एवं राष्ट्र के लिए मंगल कामना की। अभिषेक पश्चात महाआरती की। भगवान के भोग लगाकर सबने प्रसादी पाई।

आचार्य भावेश नागर ने बताया कि मंडप विधान बनाकर सभी देवताओं का पूजन करवाया गया। पूजन पश्चात पार्थिव शिव लिंगो परी अभिषेक किया गया। सावन में अभिषेक करने से मनवांछित मनोकामना पूर्ण होती है।