भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन दौड़ कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन दौड़ का कार्यक्रम सोमवार को 44 ज़िलों में संपन्न हुआ जिसमें लगभग साढ़े आठ हजार महिलाओं ने भाग लिया।

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार एवं जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा महेश्वरी के नेतृत्व में यह मैराथन जयपुर शहर में महावीर दिगम्बर जैन स्कूल से आरम्भ होकर मुख्य चोरहा तक सम्पन्न हुई। इस मैराथन का मुख्य उदेश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए योजनाए चल रही है और जो महिलाएं इस से लाभान्वित हो रही हैं उसके लिए मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करना था।

इसमें स्वयं सहायता समूह की बहनें, नव मतदाता बहनें, भजन मण्डली की बहनें एवं प्रबुद्ध बहनों ने भाग लिया। इस दौरान लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके तीन दिवसीय कार्यक्रम की राजस्थान की संयोजक राधा भारद्वाज महामंत्री महिला मोर्चा भी मौजूद थीं।