मुख्यमंत्री भजनलाल से महंत महेंद्र दास ने की मुलाकात

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष गुरुदेव नृत्य गोपालदास महाराज के शिष्य महंत महेंद्र दास महाराज ने शुक्रवार को यहां मुलाकात की। शर्मा से महंत महेंद्र दास महाराज की यह शिष्टाचार भेंट थी। महंत महेंद्र दास ने शर्मा को अयोध्या पधारने का आमंत्रण दिया।