सिन्धु संस्कृति को जीवन्त रखने का संकल्प ले नई पीढ़ी
अजमेर। सिंध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान की ओर से सिंध स्मृति दिवस व विभाजन विभीषिका दिवस की पूर्व संध्या पर ’सिन्धु संस्कृति को जीवन्त रखने का संकल्प’ विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई।
नागपुर में बनेगा सिन्धू आर्ट गैलेरी : कुकरेजा
महाराष्ट्र के नागपुर में सिन्धू आर्ट गैलेरी का शीघ्र निर्माण होगा जिसे युवा पीढी के लिए सिन्धु संस्कृति का ज्ञान केन्द्र स्थापित होगा। मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से यह साकार हो रहा है। यह विचार राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा ने सिंध स्मृति दिवस दिवस की पूर्व संध्या पर सिन्धु संस्कृति को जीवन रखने का संकल्प पर आयोजित संगोष्ठी में प्रकट किए।
उन्होने कहा कि लगभग 5 एकड में तैयार होने वाले सिन्धु आर्ट गैलेरी में 125 करोड से अधिक व्यय होकर गैलेरी बनेगी जिसमें आर्ट व कल्चर गतिविधियों के साथ म्यूजिम, कक्षा रूप, वर्कशॉप स्थान, मिनी थियेटर, काफ्रेंस हॉल, योग केन्द्र व अन्य गतिविधियों का विशाल स्वरूप बनेगा जिससे युवा पीढी को अध्ययन में जुडाव होगा।
उन्होंने नागपुर में समाज के बच्चों को प्रशासनिक पदों की तैयारी के लिए उदय अकादमी की भी स्थापना की गई है जहां पर देशभर से बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और अलग अलग शिक्षाविद् व भाषाविद् अध्यापन करवा रहे हैं जिसके लिए समुचित व्यवस्था अकादमी की ओर से की जा रही है। सिन्ध के गौरवमयी इतिहास को ध्यान में रखते हुए युवाओं को आज उसे जीवन्त रखने का संकल्प लेकर आगे बढाना चाहिए।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के आचार्य डॉ. अरविंद पारीक ने कहा कि भारत की सभ्यता पल्लवित हुई वह सिंध है। मनुष्य ने सिंध में सभ्य होना सीखा, सिंध के बिना हिन्द की परिकल्पना सम्पूर्ण नहीं है। अखण्ड भारत का व सिंधु संस्कृति को जीवंत रखने का संकल्प नई पीढ़ी को लेना चाहिए।
भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि आजादी मिली उसकी प्रसन्नता है परन्तु अखण्ड भारत में से सिन्ध अलग हो गया। भारत माता की भुजा कट गई। सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनने का संकल्प लेने का दिवस 14 अगस्त है। विभाजन के समय लाखों लोगों ने जान गवांई, 3 करोड से अधिक लोग बेघर हुए। 10 से 12 लाख बलिदान हुए इनमें 4 से 5 लाख महिलाएं थीं।
आत्मबलिदान हुई जो अपनी इज्जत व धर्म रक्षा के लिए विष पिए या कुओं में कूद गईं और आत्म गौरव की रक्षा की। यह हमारी खोई हुई भूमि। संस्कृति और आत्मा को पुनः प्राप्त करने का संकल्प है।
सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवानी ने कहा कि सिंधु संस्कृति व सभ्यता सबसे पुरानी है। ग्रंथों से मिली जानकारी के अनुसार मोहन जोदड़ो व अन्य विरासतें उसका प्रमाण नई पीढ़ी को सिंधु संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अध्ययन करना चाहिए व हमारे महापुरूषों से सीख लेकर भविष्य की राह को चुनना चाहिए।
अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी अपने विचार रखाते हुए कहा कि 14 अगस्त की वह काली रात कभी न भूलने वाली एक तरफ तो देश आजादी का जश्न मना रहा था, दूसरी ओेर हमारे पूर्वजों अपना सब कुछ जमीन जायदाद आदि छोड़कर आगजनी व पलायन की स्थिति में थे। कहां जाना था किसी को मालूम ना था। खुद के ही देश में शरणार्थी हो गए। अब स्वावलंबी होकर नवीन भारत को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन हरी चंदानी ने किया।