Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे महेन्द्र सिंह धोनी - Sabguru News
Home Breaking दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे महेन्द्र सिंह धोनी

दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे महेन्द्र सिंह धोनी

0
दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे महेन्द्र सिंह धोनी
Mahendra Singh Dhoni and team rescued after hotel catches fire in west delhi
Mahendra Singh Dhoni and team rescued after hotel catches fire in west delhi
Mahendra Singh Dhoni and team rescued after hotel catches fire in west delhi

नई दिल्ली। झारखंड टीम विजय हजारे ट्रोफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली आई हुई है। यह मुकाबला बंगाल के खिलाफ शुक्रवार को पालम मैदान में खेला जाना था। आग लगने के कारण अब मुकाबला शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।

दिल्ली के द्वारका इलाके के एक होटल में आग लग गई थी। इस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और झारखण्ड की राज्य क्रिकेट टीम ठहरी थी। टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन इस दौरान खिलाड़ियों की किट जल गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर पता चली। यह होटल द्वारका के सेक्टर 10 इलाके में स्थित है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।

रणजी ट्रोफी में झारखंड टीम के अनधिकारिक मेंटॉर होने के साथ-साथ धोनी विजय हजारे ट्रोफी में टीम के सदस्य भी हैं। अभी तक उन्होंने सभी छह मैचों में टीम की कप्तानी की है। धोनी के टूर्नामेंट में खेलने से झारखंड के मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।

धोनी की सेल्फी लेने के लिए उतावले हुए फैन्स

दिल्ली के द्वारका में स्थित वेलकम होटल के पिछले हिस्से में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने के बाद बचाव दल ने धोनी समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू ही किया था। इस बीच धोनी के फैन्स खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने धोनी के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। दिल्ली के फाइव स्टार वेलकम होटल से करीब पांच सौ से ज्यादा इंडियन फॉरनर्स गेस्ट को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।