Home Entertainment नाव में हनीमून की चाहत, 3 लाख पाउंड खर्चा

नाव में हनीमून की चाहत, 3 लाख पाउंड खर्चा

0
kelly brook
hollywood actress kelly brook to spend 300000 pounds on yacht

लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल केली बू्रक हनीमून के लिए अपने नौका विहार पर तीन लाख पांउड खर्च करने की योजना बना रही हैं। केली अभिनेता डेविड मैकइंतोश से शादी करने जा रही है।…

वह यूनान में हनीमून के लिए एक नौका किराए पर लेने वाली हैं, जिस पर वह प्रति सप्ताह तीन लाख पाउंड खर्च करने की योजना बना रही हैं। बताया जाता है कि केली हनीमून मनाने के लिए मायकोनोस मेंटाइटेनिया नामक आलीशन जहाज किराए पर लेने का विचार कर रही हैं।

मायकोनोस दुनिया के सबसे रोमांटिक द्वीपों में से एक है। केली और डेविड अपने हनीमून में कुछ बहुत खास करना चाहते हैं। दोनों मायकोनोस में टाइटेनिया जहाज को किराए पर लेने के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here