![अफवाहों से तंग आई चुलबुली अभिनेत्री परिणीति और बोली…. अफवाहों से तंग आई चुलबुली अभिनेत्री परिणीति और बोली….](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/ccbhm.jpg)
![actress parineeti chopra not happy with rumors of her doing farah khan's next](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/pnnnmc.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्मों में काम करने की अफवाहों से तंग आ गई है। बॉलीवुड की जानीमानी निर्देशक फरहा खान एक फिल्म बनाने जा रही है, जिसमें परिणीति के काम करने की अफवाह उड़ाई जा रही है।
फरहा इन दिनों एक महिला केंद्रित फिल्म पर काम कर रही हैं और चर्चा है कि इस फिल्म में कंगना रनौत और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा सकती हैं लेकिन परिणीति ने ऐसी किसी फिल्म में होने की बात से इंकार किया है।
![actress parineeti chopra not happy with rumors of her doing farah khan's next](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/ccbhm.jpg)
परिणीति ने कहा कि मै इन अफवाहों से बहुत दुखी हूं और वजह फरहा खान हैं। जब भी किसी फिल्म की चर्चा होती है, उससे मेरा नाम जोड़ दिया जाता है। ऐसा क्यों हो रहा है, मुझे नहीं मालूम, लेकिन मैं इससे तंग आ चुकी हूं। मैं फिलहाल किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हूं।
हो सकता है कि यही इन अफवाहों की वजह हो। परिणीति ने कहा कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी, वो इसकी जानकारी जरूर देंगी। परिणीति ने अंतिम बार वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘किल दिल’ में काम किया था।