![मलाईका ने छोड़ा खान फैमिली का घर, अरबाज से ले सकती हैं तलाक मलाईका ने छोड़ा खान फैमिली का घर, अरबाज से ले सकती हैं तलाक](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/uk3.jpg)
![Malaika arora and Arbaaz khan divorce : here's what malaika's manager has to say on rumours of their split : gossip](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/uk.jpg)
मुंबई। शादी के 17 साल बाद एक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा तलाक ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों रजामंदी से अलग हो रहे हैं। वैसे इससे पहले भी दोनों के अलग होने की खबरें आ चुकी हैं।
खबर के मुताबिक मलाइका खान फैमिली के बांद्रा हाउस से हाल में ही मूव कर चुकी हैं। मलाइका खार के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं। मलाइका के साथ उनका 14 साल का बेटा अरहान भी है। यह वही अपार्टमेंट है जहां मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के इन-लॉज रहते हैं।
सूत्रों की मानें तो मलाइका एक ब्रिटिश बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं, हालांकि, मलाइका के मैनेजर ने बताया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हैं। मलाइका दुबई में अर्पिता खान की गोद भराई में भी नहीं दिखी थी।
![Malaika arora and Arbaaz khan divorce : here's what malaika's manager has to say on rumours of their split : gossip](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/uk2.jpg)
मलाइका-अरबाज के साथ पॉवर कपल नाम का शो हॉस्ट कर रही थी। फिलहाल मलाइका शो में नहीं नजर आती हैं और अरबाज इसे अकेले हॉस्ट कर रहे हैं।
सेट से जुड़े सोर्स ने एक मीडिया हाउस को बताया कि दिसंबर में जब से शो की शुरुआत हुई तब से दोनों हस्तियां अपने लिए अलग-अलग रूम की मांग करते रहे। वे सेट पर एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे।
ब्रेक के वक्त भी दोनों अपने-अपने रूम में रहते थे और कम ही साथ देखे जाते थे। अरबाज ने मलाइका से दिसंबर 1998 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक डेटिंग की थी।