Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
अपनी कास्टयूम नीलाम करेंगे रणबीर और अनुष्का - Sabguru News
Home Business अपनी कास्टयूम नीलाम करेंगे रणबीर और अनुष्का

अपनी कास्टयूम नीलाम करेंगे रणबीर और अनुष्का

0
ranbir kapoor and  anushka sharma
ranbir kapoor and anushka sharma to auction movie costumes

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने असम और कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद करने के लिए अपने कास्टयूम नीलाम करने का निर्णय लिया है।

रणबीर और अनुष्का ने इसके लिए ईबे इंडिया और इवेंट एंडएंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ईईएमए ने हाथ मिलाया है। इस नीलामी के तहत उपभोक्ता फिल्म रॉकस्टार में रणबीर की पहनी कश्मीरी फेरन और फिल्म जब तक है जान में अनुष्का की पहनी चमड़े की जैकेट की बोली लगा सकते हैं। नीलामी 13 दिसंबर तक चलेगी।

रणबीर ने कहा कि मैं ईबे इंडिया और ईईएमए की धर्मार्थ नीलामी के जरिए कश्मीर एवं असम के पुनर्विकास में योगदान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं लोगों को इस नेक काम में भाग लेने और जरू रतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करता हूं।

अनुष्का ने कहा कि मैं अपने सभी प्रशंसकों को इस नीलामी में भाग लेने एवं नेक काम के लिए आर्थिक मदद जुटाने में मदद करने के लिए प्रेरित करती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here