Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
ब्रह्माकुमारी दादी प्रकाशमणि चौराहे का लोकार्पण - Sabguru News
Home Sirohi Aburoad ब्रह्माकुमारी दादी प्रकाशमणि चौराहे का लोकार्पण

ब्रह्माकुमारी दादी प्रकाशमणि चौराहे का लोकार्पण

0

thinger

आबूरोड। माउंट आबू पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने कहा है कि शहर के विकास में प्रशासन के साथ नागरिकों का सहयोग भी कारगर सिद्ध होता है। दोनों के समन्वय से ही शहर की सुंदरता को बरकरार रखा जा सकता है। वह सोमवार को दादी प्रकाशमणि मार्ग पर निर्मित दादी प्रकाशमणि चौक के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विश्व भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ब्रह्माकुमारी संगठन की अहम भूमिका है। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए संगठन की ओर से समय समय पर पुनीत कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में विकसित दादी प्रकाशमणि चौराहा सराहनीय ही नहीं बल्कि शहर के भामाशाहों के लिए अनुकरणीय भी है।

पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दवे ने कहा कि महान विभूति दादी प्रकाशमणि की अदभुत कार्यक्षमता थी। उनकी कार्यशैली की बदाौलत माउंट आबू ने समूचे विश्व में विशेष पहचान बनाई है। उनकी शिक्षाएं हर व्यक्ति को श्रेष्ठ चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।

संगठन के खेल प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके शशि बहन ने कहा कि अध्यात्म शिखा दादी प्रकाशमणि ने अपने कर्मों से शिक्षा दी। उनका संगठित रूप से सेवा करने का तरीका सबमें ऊर्जा का संचार कर देता था। माउंट आबू की तपस्वी भूमि में आने वाले लोगों में अध्यात्म के प्रति लगाव पैदा करना उनकी प्राथमिकता रही है।

प्रतिपक्ष नेता नारायण भाटी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संगठन ने अतंर्राष्ट्रीय क्षितिज पर माउंट आबू की छवि को निखारने में पूरी निष्ठा और सर्मपण भाव से चौराहा बनाया है। आबू के विकास में सहभागिता निभाई है।

वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बी$ के$ शीलू बहन ने कहा कि दादी प्रकाशमणि की वृहत स्तर की मानसिकता के चलते विदेशों में भी उनके नाम पर चौराहों का नामकरण किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता बीके भरत, पार्षद श्रीमती राधाराणा, सुनील आचार्य, मांगीलाल काबरा, मुकेश अग्रवाल, अन्य पार्षद, सहायक नगर नियोजक चंद्रेश्वर प्रसाद, गणमान्य नागरिक, पालिका स्टॉफ आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here