Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
gang war : firing Delhi's uttam nagar by unknown persons injures 4
Home Delhi दिल्ली में गैंगवार, फायरिंग में चार घायल

दिल्ली में गैंगवार, फायरिंग में चार घायल

0
दिल्ली में गैंगवार, फायरिंग में चार घायल

poioi.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली में फायरिंग में चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। फायरिंग करने वाले अज्ञात बंदूकधारी बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की खोज जारी है।

मामला पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर का है जहां ये पूरी घटना घटित हुई है। पुलिस फायरिंग के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों की तलाशी की जा रही है।

हमलावर कितनी संख्या में थे? इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। हमलावरों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। फायरिंग में घायल एक शख्स के भाई का कहना है कि उनका भाई रात को दुकान बंद करके घर आया।

घर पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनकी जांघ पर गोली मार दी। हालांकि पीड़ित के भाई का कहना है कि उसको हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।