![बिग बॉस के विवादित प्रतिभागी स्वामी ओम के खिलाफ पुलिस में शिकायत बिग बॉस के विवादित प्रतिभागी स्वामी ओम के खिलाफ पुलिस में शिकायत](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/swami-om.jpg.jpg)
![police complaint against Bigg Boss participant swami Om](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/swami-om.jpg.jpg)
नई दिल्ली। कलर्स चैनल पर आने वाले शो ‘बिग बॉस’ के दसवें संस्करण के प्रतिभागी ओम स्वामी के खिलाफ महिला वादी संगठन की कार्यतर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
खबरों के मुताबिक स्वामी एक बार फिर से मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। महिलाओं के आधिकार के लिए लड़ने वाली एक कार्यकर्ता ने ओम स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
टीना शर्मा नाम की एक महीला एक्टिविस्ट ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में ओम स्वामी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है। स्वामी ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील बयान दिए हैं।
उनका आरोप है कि स्वामी ने ‘बिग बॉस’ की अपनी साथी कंटेस्टेंट्स और एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया है।