![बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का मर्दों के लिए मैसेज बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का मर्दों के लिए मैसेज](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/03/leesu.jpg)
![actress sunny leone focus on the male behavior](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/03/soniyas.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का कहना है कि महिलाओं से दुव्र्यवहार कर मर्द राक्षस बन जाता है।
सनी लियोनी ने कहा मैं भारत से नहीं हूं। मैं कभी भी ऐसी संस्कृति में नहीं रही हूं जिसमें आजाद ख्याल का होना सामान्य बात नहीं है।
मैं बस सभी पुरुषों से यह कहना चाहती हूं कि यदि आप एक मर्द हैं और आप एक महिला की आजादी पर पहरे लगा रहे हैं, तो यह ठीक नहीं है। फिर चाहे आप एक कस्बे से हों या एक बड़े शहर से।
सनी लियोनी ने कहा इस तरह के व्यवहार से आप कूल नहीं बल्कि राक्षस बन जाते हैं। मैं पुरुषों से कहना चाहती हूं कि महिला के प्रति कहीं भी गलत होता देख आप उसका विरोध करें।
चुप्पी साध लेना एक अपराध जैसा है। आपको लड़कियों को समान आजादी दिलाने के लिए कुछ बोलना और उनकी मदद करनी चाहिए। अगर आपके दिल में उनके लिए प्रति इज्जत है, तो आप उनके लिए आवाज जरूर बुलंद करेंगे।