Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
ICC T20 rankings : Virat Kohli remain on top, glenn maxwell vaults into third position
Home Breaking टी-20 विश्व रैंकिग में शीर्ष पर पहुंचे विराट कोहली

टी-20 विश्व रैंकिग में शीर्ष पर पहुंचे विराट कोहली

0
टी-20 विश्व रैंकिग में शीर्ष पर पहुंचे विराट कोहली
ICC T20 rankings : Virat Kohli remain on top, glenn maxwell vaults into third position
ICC T20 rankings : Virat Kohli  remain on top, glenn maxwell vaults into third position
ICC T20 rankings : Virat Kohli remain on top, glenn maxwell vaults into third position

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी ताजा टी -20 विश्व रैंकिग में विराट कोहली शीर्ष पर कायम हैं। विराट के 820 अंक हैं।

आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच 771 रेटिग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद मैक्सवेल 763 रेटिग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मैक्सवेल ने 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। मैक्सवेल के करियर की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिग है।

शीर्ष 10 में इसके अलावा चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, पांचवें पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी, छठे पर केन विलियम्सन, सातवें पर इंग्लैंड के जो रूट, आठवें पर इंग्लैंड के ही एलेक्स हेल्स, नौवें पर अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद और 10वें स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल मौजूद हैं। शीर्ष 10 में विराट के अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है।