![इराक में स्टेडियम पर आईएस का आत्मघाती हमला, 30 की मौत इराक में स्टेडियम पर आईएस का आत्मघाती हमला, 30 की मौत](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/iraqf.jpg)
![Islamic State claims suicide bombing on football stadium in iraq](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/iraqf.jpg)
बगदाद। एएफपी इराक की राजधानी के दक्षिणी भूभाग में स्थित एक गांव में फुटबॉल मैच के बाद एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ के बीच खुद को बम से उड़ा लिया। हमले में 30 लोग मारे गए और 60 लोग घायल हो गए। पुलिस और चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है।
अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर सूचनाएं दी हैं, क्योंकि उन्हें मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ऑनलाइन एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है।
गांव के पुलिस कप्तान अल-असरिया ने बताया कि वे लोग विजेता को ट्रॉफी दे रहे थे, उसी दौरान हमलावर ने भीड़ में खुद को उड़ा लिया। गांव सिकंदरिया शहर के पास ही स्थित है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि विस्फोट में 65 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। हमले में शहर के मेयर भी मारे गए हैं। सिकंदरिया के एक अस्पताल के चिकित्सक ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा शाम करीब सात बजे हुआ।