

कानपुर। ककवन थानाक्षेत्र के नहर में एक महिला का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त न होने पर अज्ञात पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की हालत देखकर पुलिस प्रथमदृष्टया रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
ककवन थानाक्षेत्र स्थित उथा गांव के नहर में आज सुबह एक 30 वर्षीय महिला का शव उतरता देख ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। महिला का शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ नहर के पास इकटठा हो गई। जानकारी पर पहंुचे ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर थानेदार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त करने की कोशिश। कई घंटों की कड़ी मशक्कतों के बाद पुलिस मृतका की पहचान नहीं कर सकी।
थानेदार दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है, फिलहाल उसकी उम्र लगभग 30 लग रही है। लाल रंग की साड़ी और पैरों में सफेद चप्पल पहने हुई है।
पुलिस के अनुसार लगभग मृतका का शव दो दिन पुराना लग रहा है, रेप के बाद हत्या की बाद को इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी होगी।