Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
कारगिल विजय सेना के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक : योगी - Sabguru News
Home Breaking कारगिल विजय सेना के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक : योगी

कारगिल विजय सेना के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक : योगी

0
कारगिल विजय सेना के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक : योगी
Kargil vijay diwas : UP CM Yogi Adityanath pay homage to martyrs
Kargil vijay diwas : UP CM Yogi Adityanath pay homage to martyrs
Kargil vijay diwas : UP CM Yogi Adityanath pay homage to martyrs

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर बुधवार को शहीद स्मृति वाटिका में शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की। इस मौके पर योगी ने कहा कि यह जीत सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा शहीद का बलिदान राष्ट्र का जीवन होता है। शहीदों की शहादत राष्ट्र को संजीवनी प्रदान करती है। कारगिल में पाक की घुसपैठ का हमारे जवानों ने करारा जवाब दिया था।

उन्होंने कहा कि 1999 का कारगिल युद्घ आपको आज भी याद होगा। उस समय भारत सरकार ने शहीदों के पार्थिव शरीर घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की थी। प्रदेश के हर नगर निगम में कारगिल शहीद वाटिका की तर्ज पर प्रेरणादायक स्मारक बनना चाहिए।

योगी ने कहा कि पहले सेना में जाने के लिए लोगों में उत्सुकता दिखती थी, लेकिन अब मल्टीनेशनल कंपनियों में युवा जाने को लालायित रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा पैसा कमाना और संपन्न बनना ही जीवन नहीं है, देश के लिए कुछ कर गुजारना ही जीवन है।

शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री आशुतोश टंडन, मोहसिन रजा, ब्रजेश पाठक, सुरेश खन्ना और रीता जोशी भी मौजूद रहीं। इस मौके पर कारगिल शहीदों के साथ-साथ काकोरी एक्शन के शहीदों के परिजनों का भी हुआ सम्मान किया गया।