Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
संगठन की शक्ति से रहता है समाज जीवित - Sabguru News
Home Latest news संगठन की शक्ति से रहता है समाज जीवित

संगठन की शक्ति से रहता है समाज जीवित

0
संगठन की शक्ति से रहता है समाज जीवित

सबगुरु न्यूज उदयपुर। राजस्थान प्रान्तीय जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा का प्रान्तीय शपथ ग्रहण समारोह हिरणमगरी से. 14 स्थित सुहालका भवन में आयोजित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि अनिवासी भारतीय महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरला गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक संरक्षक बालेश्वरदयाल जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल जायसवाल, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किशोर हेमराज जायसवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष कैलाश चौधरी थे जबकि जबकि अध्यक्षता सर्ववर्गीय कलाल संगिनी की संरक्षक चन्द्रकला चौधरी ने की।

इस अवसर पर बालेश्वर दयाल ने कहा कि देश में टुकड़ों-टुकड़ों में बंटे कलाल समाज के सभी वर्गो को एक सूत्र में पिरोने के लिये 1984 में जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा गठन किया गया था ताकि समाज को एकजुट रखा जा सकें। देश में करीब 10 करोड़ की जनसंख्या वाले कलाल समाज को देश के अग्रणी समाजों की पंक्ति में खड़ा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि समान गौत्र में विवाह करने से भविष्य में अनेक प्रकार की परेशानियंा झेलनी पड़ती है और यह बात वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो चुकी है।

बालेश्वर दयाल ने कहा कि संगठन की शक्ति से समाज जीवित रहता है। उन्होेंने बताया कि मूलतः हमारा समाज कलार हुआ करता था लेकिन इसे अपभ्रंश कलाल समाज कर दिया गया। समाज को देश में अग्रणी पंक्ति लाने के लिये सभी को एक होना होगा। दिल्ली के कलाल समाज के 150 से अधिक परिवारों ने जैन धर्म स्वीकार कर लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पूरणचन्द्र झरीवाल ने कहा कि वर्तमान परिपे्रक्ष्य में महिलाओं का महत्व बढ़ता जा रहा है। यदि राजगुरू, सुभाषचन्द्र बोस और सुखदेव के स्थान पर उनकी माता को याद किया जाता तो आज शायद हर मां यहीं कहती कि मेरी कोख से ऐसे वीर सूपत पैदा हो। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कर्महीन होते है उन्हें समाज सेवा का अवसर नहीं मिलता है।

इस समारोह के लिये विशेष रूप से अमेरीका से आयी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरला गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीषा सुहालका,शर्मिला बसेर, गायत्री चौधरी, रागिनी सुहालका, नम्रता चौधरी, रेणु चैधरी, वंदना मेवाड़ा,सपना गुप्ता सहित कोटा,जयपुर, जोधपुर एंव उदयपुर संभाग की 40 से अधिक महिलाओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में सरला गुप्ता ने कहा कि समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य महिलाओं को ही आगे आ कर करना होगा। महिला संगठन ने देश में अपने बलबूते समाज सेवा के क्षेत्र में नाम कमाया है। इस अवसर पर मनीषा सुहालका ने समाज की सभी जिलाध्यक्षों को शपथ दिलायी।

नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सुहालका ने कहा कि संस्था महिलाओं के लिए नवीन रोजगार सृजन के तहत सिलाई केन्द्र की स्थापना,गृह उद्योग खोलने से समाज की अनेक महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। समाज बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के तहत समाज की निर्धन बालिकाओं को शिक्षा दिलायेगी।

शहर में एक चौराहे का नामकरण सहस्त्रार्जुन भगवान के नाम पर हो

श्रीमती मनीषा ने कहा कि संगठन महापौर एवं जिला प्रशासन से मांग करेगा कि शहर में किसी एक चौराहे का नाम भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन के नाम पर हो। वहां उनकी प्रतिमा स्थापित हो। प्रतिमा निर्माण का कार्य समाज अपने स्तर पर करेगा। समारोह को महिला संगठन की राष्ट्रीय उप महामंत्री पूनम गुप्ता, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किशोर हेमराज जायसवाल ने भी संबोधित किया।

महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिये महिलाओं का आगे आना होगा। महिला संगठन की राष्ट्रीय महासचिव रूपा जायसवाल ने कहा कि राजस्थान की बेटियों में सेवा एवं समर्पण की भावना देखने को मिलती है जो गौरव की बात है।

पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश पारीता ने कहा कि समाज में एका स्थापित करने के उद्देश्य से जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का गठन किया गया। इससे कलाल समाज की पहचान बनी है। समाज आर्थिक रूप से काफी सक्षम है लेकिन इस सक्षमता को अपनी सोच में विकसित किया जाना चाहिये। सरला गुप्ता ने चन्द्रकला चौधरी, मिथिलेश पारीता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।

समारोह में प्रान्तीय अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि समाज अब राजनीतिक भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगा। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में यदि समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया तो इसका पूरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि समारोह के द्वितीय सत्र में जायसवाल महासभा का प्रान्तीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक बालेश्वर दयाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल जायसवाल एवं महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरला गुप्ता थी। अधिवेशन में समाज स्तर पर किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की जाएगी एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

उन्होंने बताया कि समारोह में दिल्ली, मुबंई, राजस्थान, गुजरात, पुणे से समाज के उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी एवं विधायक एवं राजनेताओं के साथ-साथ समाज के राजस्थान के विभिन्न विभिन्न जिलों में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यप्रकाश सुहालका एवं नम्रता चैधरी ने किया।