Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दिल्ली : बच्ची से रेप के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट - Sabguru News
Home Delhi दिल्ली : बच्ची से रेप के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट

दिल्ली : बच्ची से रेप के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट

0
दिल्ली : बच्ची से रेप के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट
man arrested for raping 8 year old girl
man arrested for raping 8 year old girl
man arrested for raping 8 year old girl

नई दिल्ली। एक व्यक्ति को यहां आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 32 वर्षीय आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही इमारत में रहते हैं। आरोपी इस परिवार के मकान मालिक का दामाद है।

शुक्रवार की शाम जब कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची अपने घर के पास बाहर खेलने गई थी, उसी समय आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया था।

शुरुआत में बच्ची ने अपने अभिभावक से इस बात को छुपाया, लेकिन उसने शनिवार को इस घटना के बारे में उन्हें अवगत कराया। इसके बाद पीड़ित लड़की के माता पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि लड़की के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में कार्य करता है।