![म्यांमार का सैन्य विमान 100 लोगों के साथ लापता म्यांमार का सैन्य विमान 100 लोगों के साथ लापता](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/06/mayamar.jpg)
![Myanmar military plane carrying more than 100 people missing](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/06/mayamar.jpg)
यंगून। म्यांमार का एक सैन्य विमान बुधवार को लापता हो गया। विमान में 100 से अधिक लोग सवार हैं।
बीबीसी ने सेना के हवाले से कहा कि विमान यंगून और दक्षिणी शहर मेईक के बीच उड़ान पर था। विमान की खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं।
सेना ने कहा कि दावेई शहर से पश्चिम में करीब 20 मील की दूरी पर पहुंचने पर अपरान्ह लगभग 1.35 बजे विमान से अचानक संपर्क टूट गया।