Home Blog Page 1046

मल्टिपर्पज कॉस्मेटिक्स, ऐसे पाएं रोज नया ट्रेंड लुक

इन दिनों हर ड्रेस के साथ नए और ट्रेंडी लुक का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। ऐसे में हर ड्रेस के साथ डिफ्ररेंट मेकअप पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन इस बात से तो नहीं मुकरा जा सकता कि हर रोज नए मेकअप के लिए न्यू मेकअप प्रॉडेक्ट्स खरीदना तो महंगा पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कॉस्मेटिक्स और उनके विभिन्न तरह के उपयोग बनाएंगे जिनसे आप जब चाहे तब ​अलग और खास अंदाज पा सकती है।

  • फाउंडेशन को तो चेहरे के दाग धब्बे छिपाने के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है, लेकिन अगर लिपस्टिक और आईशैडो को उसके साथ मिक्स करके इस्तेमाल किया जाए, तो उनके शेड्स ही बदल जाते हैं।
  • ब्लशर अगर पाउडर फॉर्म में है, तो उसे गालों के अलावा आईशैडो की जगह ब्रश करें और फिर आई लिड्स पर डार्क पर्पल या ब्राउन आईशैडो ब्रश करें।
  • अलग से आईशैडो खरीदने की जरूरत नहीं है। आपकी शिमरी लिपस्टिक ये काम बखूबी कर देगी।
  • अगर आपके पास लिपस्टिक ज्यादा नहीं हैं, तो आप एक नया शेड पा सकती हैं दो लिपस्टिक को मिक्स करके। इसमें डार्क और लाइट शेड को चूज करना आपके लिए सही रहेगा।
  • मॉइश्चराइजर्स को अपने केक फाउंडेशन के साथ मिक्स करके लगाएं। आपकी स्किन को एक नया ग्लो मिलेगा
  • आपकी पिंक लिपस्टिक या आईशैडो ब्लशर का भी काम कर सकती है।
  • कुछ लिप लाइनर पेंसिल्स खासकर ब्राउन शेड्स की पेंसिल को आईब्रो पेंसिल और आई लाइनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • गोल्ड और सिल्वर पाउडर आई शैडो न सिर्फ आईलिड्स को शाइनी लुक देते हैं, बल्कि उनको चीक बोंस पर हाइलाइटर के तौर पर भी लगाया जा सकता है।

सुरक्षा कारणों से डिएगो माराडोना का कोलकाता दौरा फिर टला

Diego Maradona's Kolkata trip postponed again due to security reasons
Diego Maradona’s Kolkata trip postponed again due to security reasons

कोलकाता। अर्जेटीना फुटबाल जगत के दिग्गज डिएगो माराडोना का कोलकाता दौरा गुरुवार को चौथी बार स्थगित हो गया। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से इस दौरे को स्थगित किया गया है।

‘रंगस्थलम’ में एक विशेष गीत पर थिरकती नजर आएंगी पूजा हेगड़े

Pooja Hegde lands a special song in 'Rangasthalam'
Pooja Hegde lands a special song in ‘Rangasthalam’

चेन्नई। अभिनेत्री पूजा हेगड़े को राम चरण अभिनीत आगामी रोमांटिक-फिल्म ‘रंगस्थलम’ के एक विशेष गीत के लिए चुना गया है। निर्माताओं ने गुरुवार को यह घोषणा की।

सचिन 40 की उम्र तक खेल सकते हैं, नेहरा क्यों नहीं : सहवाग

Virender Sehwag
Virender Sehwag

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के भारतीय टीम में शामिल होने पर उठ रहे सवालों पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने नेहरा का बचाव किया है। सहवाग ने कहा कि अगर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 40 की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं, तो नेहरा क्यों नहीं खेल सकते।

हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी, नौकर पर संदेह

Theft at Hema Malini's godown, police suspect servant
Theft at Hema Malini’s godown, police suspect servant

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी होने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस इस अपराध के संदिग्ध एक घरेलू नौकर की तलाश कर रही है।