
ओडिशा के सेवानविृत्त न्यायाधीश सहित 6 सीबीआई की हिरासत में

हाॅकी के फाइनल में अलवर का मुकाबला गंगानगर से

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राज्य स्तरीय अंडर 17 छात्रा हाॅकी टूर्नामेंट में गुरुवार को सेमीफानल और पोजीशन मैच हुए हैं। सेमीफानल में जीतने के बाद गत साल की चैम्पीयन अलवर और गंगानगर के बीच शुक्रवार को सवेरे आठ बजे अरविंद पेवेलियन में फाइनल मैच होगा।
जावाल में धूमधाम से मनाई अग्रसेन महाराज की जयंती

जावाल (सिरोही)। अग्रवाल वंश प्रवर्तक युग पुरुष अग्रसेन महाराज की 5143वीं जयंती अग्रवाल बंधुओं द्वारा गुरुवार को नीलकंठ महादेव धर्मशाला में अग्रवाल झोरा समाज के अध्यक्ष मक्खनलाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाई गई।
अध्यक्ष मक्खनलाल अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन को समाजवाद का सच्चा प्रणेता बताते हुए कहा कि अपने राज्य में महाराज अग्रसेन ने नियम बनाया था कि बाहर से आकर बसने वाले हर व्यक्ति की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक निवासी उसे एक रूपया नगद व एक ईंट देगा, जिससे आसानी से उसके लिए निवास स्थान व व्यापार करने के लिए धन का प्रबंधन हो जाए।
उन्होने कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज को उन्नत तथा विकसित बनाने के लिए उसके आर्थिक, सांस्कर्तिक, राजनीतिक एंव सामाजिक स्तम्भ मजबूत होने चाहिए। इन चारों स्तंभों को मजबूत करके ही किसी भी राष्ट्र को प्रगतिशील एंव विकसित देश बनाया जा सकता है।
आज से लगभग 5100 साल पहले महाराजा अग्रसेन जी ने इन्ही चार स्तंभों को मजबूत कर वैभवशाली, कल्याणकारी एंव शक्तिशाली राज्य का निर्माण किया था।
भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की 34वीं पीढी के वंशज महाराजा अग्रसेनजी ने 15 साल की अल्प आयु में ही पांडवो की तरफ से महाभारत के युद्द में भाग लिया था साथ ही महाराजा अग्रसेन जी पहले ऐसे शासक थे जिन्होंने पशुबलि बंद करवाई।
इस मौके पर अग्रवाल झोरा पंचायत के अध्यक्ष मक्खनलाल अग्रवाल ने समाज के लोगों को महाराज अग्रसेन के आदर्शो का अनुसरण करने का कहते हुए समाज के लोगों को समाजसेवा में भी अग्रणी रहने का आव्हान किया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने समाजहित की चर्चा करते जावाल में बडी जल्दी धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया। समाज द्वारा छात्र छात्राओं के लिए चम्मच दौड प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए म्युजिकल चेयर, म्युजिकल पिल्लो और लडकियों के लिए म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।
इस अवसर पर प्रकाश भाई अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अम्रत ऐरन, मंत्री कालुराम मनोरा, सचिव भरतकुमार, गोकुलचंद, रतनलाल, बाबूलाल, कमलेश कुमार, अर्जुन कुमार, दिलीप कुमार, सौरभ कुमार, महेन्द्र मोहब्बतनगर, मुकेश पाडीव, गिरीश उड़, मनोहर डोडुआ, भरत वराडा, सौरभ कुमार, विकास अग्रवाल सहित झोरा समाज के सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे।
प्रेगनेंसी के दौरान हो आयरन की कमी तो ऐसे करें दूर

गर्भावस्था के तीसरे ट्राईमिस्टर में आपका आहार आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर केंद्रित होना चाहिए। आपको ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे आपको प्रतिदिन 450 अतिरिक्त कैलोरीज़ मिलें।
कहने का तात्पर्य है कि सीमित मात्रा में खाएं! एक बार में बहुत ज़्यादा खाने से अच्छा है कि पूरे दिन में थोड़ी थोड़ी देर में थोडा थोडा खाएं ताकि आपके बच्चे के विकास के लिए उसे पूरा पोषण मिल सके। गर्भावस्था की इस स्थिति में आपको इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
संतुलित वजन सेहत की तरफ पहला कदम
आयरन और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ
गर्भावस्था के तीसरे चरण में अतिरिक्त आयरन की आवश्यकता होती है ताकि प्रसव के दौरान एनीमिया, हेमरेज की समस्या न हो। आपको प्रतिदिन 27 मिग्रा. आयरन की आवश्यकता होती है। रेड मीट, बीन्स, अंडे, सीड्स और चावल का सेवन करके आप आयरन और प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा कर सकती हैं। प्रोटीन से मिलने वाले एमिनो एसिड बच्चे के तीव्र विकास में सहायक होते हैं।
प्रेग्नेंसी के समय ले ये बेहतर डाइट
कैल्शियम युक्त आहार
पूरी गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम बहुत महत्वपूर्ण होता है। हालांकि गर्भावस्था के तीसरे चरण में यह अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कैल्शियम अब बच्चे के शरीर में जाने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार आपको प्रतिदिन 1,000 मिग्रा. कैल्शियम की आवश्यकता होती है। डेयरी उत्पाद जैसे दूध, योगर्ट और खाद्य उत्पाद जैसे ओटमील और सालमोन में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
दिल की बीमारी से भारत में सबसे ज़्यादा मौतें, 272 को…
मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ
मैग्नीशियम आपके द्वारा सेवन किये गए कैल्शियम के पाचन में सहायक होता है और आपको पैरीं की ऐंठन से आराम दिलाता है, मांसपेशियों को आराम देता है और समयपूर्व होने वाली प्रसव पीड़ा को रोकता है।
Sanjay dutt ने कॉल पर की डॉन से बात देखिये इसके सबूत
आपको प्रतिदिन कम से कम 350 से 400 मिग्रा. मैग्नीशियम का सेवन करना चाहिए। बादाम, ओटब्रान, ब्लैक बीन्स (काली सेम), जौ, चुकंदर, कद्दू के बीज आदि मैग्नीशियम के अच्छे स्त्रोत हैं।
इस ऐक्टर ने क़र दी बाहुबली 2 की इंसल्ट देखें इस वीडियो में..
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
चूहे ने आधे रास्ते से लौटाया एयर इंडिया का विमान

नई दिल्ली। मुम्बई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में एक चूहे की मौजूदगी की खबर के बाद उसे आधे रास्ते से वापस भारत लौटना पड़ा। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पन्द्रह वर्षीय बालक ने मां काली के दरबार में चढ़ाई जीभ
एयर इंडिया ने एक बयान में बताया कि एआई-131 को मुम्बई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान में चूहे की मौजूदगी की बात सामने आते ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुम्बई बुला लिया गया। हालांकि, चूहे की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस बुलाया गया।
दूध देने वाले बकरे के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़…
बयान के अनुसार एयर इंडिया यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत देती है। हमारे इंजीनियरों की टीम घटना की जांच कर रही है। विमान में प्रक्रिया के मुताबिक दवाई का छिड़काव किया जाएगा।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE