Home Blog Page 1271

अमरीका में अगले 48 घंटों में दस्तक देगा मारिया तूफान

Hurricane Maria Rapidly Intensifying Near the Leeward Islands
Hurricane Maria Rapidly Intensifying Near the Leeward Islands

वाशिंगटन। कैरिबियन क्षेत्र के लेवार्ड द्वीप समूह तक पहुंचे से पहले अगले 48 घंटों में तूफान ‘मारिया’ के और घातक होने का पूवार्नुमान है।

पीपली से होगा कैंसर का इलाज

0
Peepli will cure cancer
Peepli will cure cancer

भोजन को मसालेदार बनाने के लिए मशहूर भारतीय पीपली का उपयोग जल्द ही कैंसर के इलाज की प्रभावी दवा तैयार करने में किया जा सकता है।

फल, सब्जियां से बढ़ाएं अपनी यादाश

रणवीर से मैंने पूछा नहीं है कि क्या उन्हें ‘ट्रिपल एक्स’ पसंद आयी: दीपिका
जैव रसायन विज्ञान जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार भारतीय पीपली में एक ऐसा रसायन पाया जाता है जो आपके शरीर को उस एंजाइम को उत्पादित करने से रोकता है, जो सामान्यत: बड़ी संख्या में ट्यूमर में पाया जाता है।
यूटी दक्षिण-पश्चिम मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों ने एक भारतीय मसाले (पीपली) के पौधे में कैंसर रोधी गुण का पता लगाया है। पीपली में पाया जाने वाला यह रसायन पिपरलोंगुमाइन (पीएल) कई प्रकार के कैंसर जैसे प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े, लिंफोमा, ल्यूकेमिया और प्राथमिक मस्तिष्क ट्यूमर और अमाशय के कैंसर में लाभकारी है ।
जानिए सर्दियों के मौसम में तिल-गुड खाने के फायदे
जैव रसायन और विकिरण कैंसर के सहायक प्रोफेसर डाक्टर केनिथ वेस्टओवर ने कहा, ‘हम आशान्वित हैं कि हमारी संरचना अतिरिक्त दवा के विकास में मददगार होगी और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए किया जा सकेगा।’

क्या आप हैं आरामतलब जिंदगी की शौकीन ? तो आप पर नजरें गड़ाए बैठा है बुढ़ापा 

0
how to maintain old age
how to maintain old age

लास ऐंजिलिस, अधेड़ उम्र की महिलाओं को अगर आराम तलबी पसंद है तो उन्हें सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसी महिलाओं को बुढ़ापा बहुत तेजी से अपनी चपेट में लेता है । ऐसी महिलाएं जो दिन में दस घंटे से अधिक समय तक कम शारीरिक मेहनत वाला कामकाज करती हैं उनकी कोशिकाएं जैविक रूप से आठ साल अधिक बूढ़ी हो जाती हैं ।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया के सेन डियागो स्कूल आफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने एक शोध में पाया कि ऐसी महिलाएं जो प्रति दिन 40 मिनट से कम समय तक हल्की से भारी शारीरिक मेहनत का काम करती हैं उनके शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते हैं । टेलोमीरिज गुणसूत्रों को विनष्ट होने से बचाने वाले डीएनए स्ट्रेंड्स के अंतिम हिस्सों पर लगे छोटे छोटे कैप होते हैं । और उम्र बढऩे के साथ ये तेजी से और छोटे होते जाते हैं ।
जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है ये टेलोमीरिज प्राकृतिक रूप से छोटे और नाजुक होते जाते हैं लेकिन स्वास्थ्य और जीवनशैली जैसे कि मोटापा तथा धूम्रपान से यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है । टेलोमीरिज के छोटे होने का संबंध हृद्य संबंधी बीमारियों और कई प्रकार के प्रमुख कैंसरों से होता है ।
यूसी सेन डियागो की शोध टीम के प्रमुख लेखक अलादीन शादाब कहते हैं , ‘‘ हमारे शोध में यह पता चला है कि अगर आरामतलब जीवनशैली है तो कोशिकाएं तेजी से बूढ़ी होती हैं । वास्तविक उम्र हमेशा जैविक उम्र के बराबर नहीं होती है।’’
शोधकर्ताओं का मानना है कि उन्होंने पहली बार इस बात का पता लगाया है कि किस प्रकार आरामतलब जीवनशैली और कसरत मिलकर बढ़ती उम्र को प्रभावित कर सकते हैं ।
इस शोध में 64 से 95 साल की उम्र की करीब 1500 महिलाओं ने भाग लिया।
शादाब ने बताया, ‘‘ हमने पाया कि जो महिलाएं अधिक समय तक बैठी रहती हैं लेकिन यदि वे प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक कसरत करती हैं तो उनके टेलोमीरिज छोटे नहीं पाए गए । ’’
वह कहते हैं, ‘‘ कसरत के फायदों के बारे में उसी समय बताया जाना चाहिए जब हम युवा होते हैं और शारीरिक गतिविधियां हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होनी चाहिए , यहां तक कि 80 साल की उम्र में भी ।’’
agency

ममता बनर्जी ने रोहिग्या मुद्दे पर कहा, सभी आम लोग आंतकवादी नहीं

Rohingya refugees are common people, not terrorists says Mamata Banerjee
Rohingya refugees are common people, not terrorists says Mamata Banerjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि सभी रोहिंग्या आतंकवादी नहीं हैं।

देवनानी और नोगिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया स्वच्छता रथ

Education Minister Vasudev Devnani and ajmer zila pramukh Vandana Nogia flag off swachhata raths to launch Swachhata hi Seva campaign
Education Minister Vasudev Devnani and ajmer zila pramukh Vandana Nogia flag off swachhata raths to launch Swachhata hi Seva campaign

अजमेर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को जिला परिषद कार्यालय में स्वच्छ युवा दिवस का आयोजन कर शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी एवं जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने जिले में स्वच्छता का संदेश देने के लिए जिला परिषद कार्यालय से तीन स्वच्छता रथों को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।