online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
परीक्षित मिश्रा-माउण्ट आबू। जिला प्रशासन ने माउण्ट आबू को लेकर अब तक का सबसे बडा प्रशासनिक निर्णय किया है। इस निर्णय के अनुसार अब माउण्ट आबू में बडी बसें जिनकी यात्री क्षमता 52 है वह आबूरोड से माउण्ट आबू नहीं जा पाएंगी। इन बसों को तलहटी से उपर नहीं जाने दिया जाएगा, लेकिन 32 सीटर मिनी बसों पर रोक नहीं है।
Mehbooba mufti likely to meet PM Modi on article 35 A issue
नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचीं, जहां वह राज्य के विशेष दर्जा के खिलाफ अदालत में दायर मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। एक करीबी सहयोगी ने बताया कि महबूबा गुरुवार को अपराह्न दिल्ली पहुंचीं और मोदी से मुलाकात का समय मांगा।
All accused acquitted in Hyderabad suicide blast case
हैदराबाद। हैदराबाद में 2005 में पुलिस विभाग की एक इमारत में हुए आत्मघाती विस्फोट मामले में गुरुवार को हैदराबाद की महानगर सत्र अदालत ने सभी 10 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए आरोपियों को दोषी नहीं माना।
‘Your diplomatic insights were invaluable’: Modi to Vice President Ansari
नई दिल्ली। सेवानिवृत्त हो रहे उप-राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने गुरुवार को अपने विदाई भाषण में देश के पहले उप राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन को उद्धृत करते हुए कहा कि अगर विपक्ष को निष्पक्ष तरीके से, स्वतंत्रता के साथ और बेबाकी से अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी गई तो लोकतंत्र, निरंकुश शासन में बदल जाएगा।
Eyeing merger, AIADMK dumps Dinakaran, who hits back
चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) द्वारा पार्टी उप महासचिव पद से टीटीवी दिनाकरन को हटाए जाने के साथ ही पार्टी के दोनों धड़ों के विलय के आसार बढ़ गए हैं।