Home Blog Page 1839

अहमद पटेल ने जीत के लिए ‘वफादार विधायकों’ को धन्यवाद दिया

Ahmed Patel thanks loyal MLAs for victory
Ahmed Patel thanks loyal MLAs for victory

गांधीनगर। कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने राज्यसभा में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए कड़े मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए पार्टी के ‘वफादार विधायकों’, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। पटेल ने साथ ही भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ईश्वर से ‘हर किसी को’ सही समझ देने की प्रार्थना की।

फेसबुक गलती से एड क्लिक होने पर नहीं वसूलेगा चार्ज

Facebook to stop charging for accidental ad clicks
Facebook to stop charging for accidental ad clicks

सैन फ्रांसिसको। फेसबुक अब विज्ञापनदाताओं से उनके एड पर गलती से क्लिक होने पर शुल्क नहीं वसूलेगा, जिस पर यूजर्स 2 सेकेंड से कम समय के लिए रहे हों। यह नई नीति स्क्रीन्स पर दिखाई देने वाली पॉप-अप और पेस्टरिंग विज्ञापन को हतोत्साहित कर सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को दी कार्रवाई की चेतावनी

Donald Trump warns North Korea will be met with fire and fury if threatens US
Donald Trump warns North Korea will be met with fire and fury if threatens US

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उत्तर कोरिया को आगाह करते हुए कहा कि वह किसी भी धमकी का जवाब इतनी कड़ाई से देंगे कि दुनिया ने कभी देखा न होगा।

सेंसर बोर्ड ने ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ को 8 नहीं, 3 कट दिए : अक्षय कुमार

Toilet: Ek Prem Katha got 3 verbal cuts not 8, clarifies Akshay Kumar
Toilet: Ek Prem Katha got 3 verbal cuts not 8, clarifies Akshay Kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बुधवार को कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा तीन कट के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही मीडिया की उन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा गया था कि उनकी फिल्म को आठ कट दिए गए हैं।

हरे धनिये के इन फायदों के बारे में जान आप हो जाएंगे हैरान

so many benefits of green coriander

हरा धनिया हम सब सब्जी में डालते हैं क्युकी इसके डालने के बाद सब्जी का स्वाद बदल जाता हैं। हरा धनिया ना केवल स्वाद बढ़ाता हैं बल्कि ये आपके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता हैं। आईये जानते हैं हरे धनिये के गुणों के बारे में…

बालों को झड़ने से रोकना हैं तो यह अवश्य लगाए

धनिया ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल आंखों की जलन दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच धनिए के बीजों में समान मात्रा में सौंफ और मिश्री मिलाएं और पीस कर एक चूर्ण तैयार करें। इस चूर्ण का सेवन भोजन के बाद करें जिससे आंखों की जलन दूर होती है।

धनिये से पाचन शक्ति ठीक रहती है। इसके लिए 2 कप पानी में धनिए के बीज और जीरा डालें और चाय पत्ती और शक्कर डालकर एक घोल तैयार करें। इसका सेवन करने से एसिडिटी दूर होती है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।

VIDEO: अमिताभ के साथ PAA मूवी में तरुणी सचदेव की विमान दुर्घटना में मृत्यु

कुछ लोगों को अक्सर नकसीर की समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए हरे धनिए की कुछ पत्तियां लें और उसमें कपूर डालकर दोनों को अच्छे से पीस लें। इसका रस निकालकर 2-2 बूंद नाक में डालने से खून निकलना बंद हो जाता है।

VIDEO: झरने में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति

धनिया आपकी सुंदरता के लिए भी बहुत अच्छा होता है। धनिए की कुछ पत्तियों को पीस कर उसमें 1 चुटकी हल्दी मिलाएं और लेप तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धों ले। दिन में दो बार इस लेप का इस्तेमाल करने से बहुत जल्दी मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ेगी।

मोटापा घटाने के लिए अपनाए ये तरीके

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE