
सबगुरु न्यूज-माउंट आबू। आबूरोड से माउंट आबू जाने वाला मार्ग शुक्रवार को सवेरे 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी आबू पर्वत नगर पालिका आयुक्त ने पत्र जारी करके दी।
माउंट आबू उपखण्ड अधिकारी सुरेश ओला ने बताया किअतिवृष्टि के दौरान जिले में माउंट आबू में सर्वाधिक बारिश हुई। इससे इस मार्ग पर शिला स्खलन हुए। इसकी उस दौरान सफाई करके इस मार्ग पर यातायात तो जारी कर दिया गया था, लेकिन एक बड़ी चट्टान अभी भी वहां रह गयी है। इसके कारण बड़े वाहनो को निकलने में समस्या हो रही है। बारिश रुकने से इस मार्ग से ये बड़ी चट्टान पूरी तरह से साफ की जाएगी। इस कारण 4 अगस्त को सवेरे 10 से 4 बजे तक आबूरोड माउंट आबू मार्ग पर यातायात बन्द रहेगा।