Home Blog Page 1987

आप भी जानिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने का तरीका

नई दिल्ली। सावधान! हो सकता है कि आप किसी काम में बिजी हों, लेकिन कुछ मिनट निकालिए और क्योंकि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख करीब है। है। अगर आपने अब तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो जल्दी कीजिए। हम बता रहे हैं कि आप कैसे आसानी से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

बिहार पुलिस में 9900 पदों के लिए नौकरी जल्द करें आवेदन

सबगुरु न्यूज़: पुलिस भर्ती को लेकर इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है बिहार पुलिस में 9900 पदों के लिए भर्ती निकली है इसके लिए आप 31 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है सिपाही पद पर बहाली की जिम्मेदारी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को दी गई है पहले लिखित और फिर शारीरिक परीक्षा होगी|

30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बहाली से संबंधित विस्तृत जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है|

पहले दसवीं के आधार पर ही सिपाही की बहाली होती थी लेकिन इस बार सिपाही पद पर बहाली के लिए शैक्षिणक योग्यता इंटर पास हैं इंटरमीडिएट या समकक्ष डिग्री होने के बाद ही आवेदन कर सकते हैं|

कुल अंक के 30 फीसदी या अधिक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक योग्यता परीक्षा में शामिल होंगे लिखित परीक्षा केवल शारीरिक जांच-माप परीक्षा के लिए ही मान्य होगी. इसका उपयोग अंतिम मेधा सूची में नहीं किया जाएगा भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए www.csbc.bih.nic.in पर जाएं|

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

नीतीश सरकार को चुनौती देने वाली याचिकाएं पटना हाईकोर्ट से खारिज

Patna HC dismisses petitions challenging JD(U)-BJP govt. formation
Patna HC dismisses petitions challenging JD(U)-BJP govt. formation

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को सोमवार को पटना उच्च न्यायालय से उस वक्त झटका लगा, जब राज्य में नवगठित नीतीश सरकार के खिलाफ राजद नेता और अन्य लोगों की ओर से दायर याचिकाओं को पटना उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।

शरद यादव ने तोडी चुप्पी, बोले इसलिए नहीं मिला था नीतीश को जनादेश

Sharad Yadav breaks silence on JDU-BJP alliance, says it's unfortunate
Sharad Yadav breaks silence on JDU-BJP alliance, says it’s unfortunate

नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के गठबंधन पर चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने सोमवार को इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

सेल्फी के चक्कर में बह गया नदी में, 27 घंटे बाद मिला शव

उदयपुर के समीप कठार नदी की घटना

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। सेल्फी लेने के चक्कर में उदयपुर के समीप कठार नदी के तेज बहाव में रविवार को एक युवक बह गया। सोमवार दिन भर तलाश चली। घटना के 27 घंटे बाद शाम को उसका शव मिला।

उल्लेखनीय है कि रविवार को उदयपुर से कठार क्षेत्र में पिकनिक मनाए गए युवकों में से एक संजय नैनावत सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसल जाने से नदी के तेज बहाव में गिर गया था। उदयपुर से छोटू गोताखोर व बचाव दल के अन्य सदस्य रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। अभी संजय की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद शहर में सेल्फी को लेकर चर्चा बनी हुई है। लोग एक-दूसरे को सावचेती की सलाह दे रहे हैं।