Home Blog Page 2684

ब्रिटेन चुनाव : अंतिम नतीजों में कंजरवेटिव पार्टी ने 318 सीटें जीतीं

UK election ends in hung parliament, PM Theresa May's ruling Conservative party won 318 seats
UK election ends in hung parliament, PM Theresa May’s ruling Conservative party won 318 seats

लंदन। ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी ने आम चुनाव में 318 सीटें जीत ली हैं जबकि लेबर पार्टी को 262 सीटों पर जीत मिली है। शुक्रवार देर रात जारी किए गए अंतिम नतीजों में लेबर पार्टी ने आखिरी निर्वाचन क्षेत्र पर जीत दर्ज की।

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकी मारे गए : सेना

5 terrorists killed as LoC infiltration bid foiled
5 terrorists killed as LoC infiltration bid foiled

श्रीनगर। एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को मार गिराया।

ब्रेकफास्ट करने से पहले दे इन बातो का ध्यान!

Give attention to these things before breakfast!

कहा जाता हैं की सब खाना छोड़ दो लेकिन ब्रेकफास्ट हमेशा भरपेट करना चाहिए। ब्रेकफास्ट करने से स्वास्थ्य भी सही रहता हैं। ब्रेकफास्ट में बहुत सी बिमारियों से बचने की क्षमता होती हैं|
अक्सर आपने कुछ लोगों को कहते सुना होगा कि ब्रेकफास्ट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि ब्रेकफास्ट करने और न करने से कोई अंतर नहीं पड़ता है। इस संदर्भ में मेदांता द मेडिसिटी, गुडग़ांव की चीफ न्यूट्रिशनिस्ट एवं डायबिटीज एजूकेटर शुभदा भनोत कहती हैं कि अगर आप स्वस्थ रहना चाहती हैं तो हर दिन बगैर किसी अवरोध के ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है।
कई शोध-अध्ययनों से भी यह बात साबित हुई है कि ब्रेकफास्ट करने वाले लोगों का ब्रेकफास्ट न करने वाले लोगों की तुलना में न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और वजन भी नियंत्रित रहता है। ब्रेकफास्ट करने से बॉडी फिट और स्लिम रहती है।
साथ ही दिमागी तनाव भी नहीं होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेकफास्ट करने से शरीर में दिनभर चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। रात में सात-आठ घंटे की नींद लेने के बाद सुबह ब्रेकफास्ट लेना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुचारु रूप से सक्रिय करने में मदद मिलती है|
शुभदा भनोत कहती हैं कि ब्रेकफास्ट लेते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके ब्रेकफास्ट में कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स (सबुत अनाज), प्रोटीन्स, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर आदि जरूर हों। ये सारे पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आपके ब्रेकफास्ट में गेहूं, रेशेदार सब्जियां और फल, दूध और दूध से बने अन्य उत्पाद, शहद, ड्राई फ्रूट्स आदि जरूर शामिल हों।
शुभदा भनोत का कहना है कि अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करती हैं तो जाहिर है कि लंच टाइम आते-आते आपको काफी भूख लग जाएगी और इस कारण आपकी खाने की मात्रा भी बढ़ जाएगी। इसके साथ न चाहते हुए भी आपके खाने में ढेर सारे जंक फूड्स शामिल हो सकते हैं। यह तो आपको पता ही होगा कि जंक फूड में पोषक तत्व नहीं होते हैं। ऐसा होने पर न चाहते हुए भी आप कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से पीडि़त हो सकती हैं। इसलिए आप कितनी भी व्यस्त क्यों न रहती हों। ध्यान रखिए ब्रेकफास्ट न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, बल्कि आपके परिवार के लिए ब्रेकफास्ट बहुत आवश्यक है।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

रमजान के महीने में सना खान परिवार संग मदीना में

Sana Khan is religiously enjoying family time in Madina
Sana Khan is religiously enjoying family time in Madina

मुंबई। ‘बिग बॉस’ चर्चित अभिनेत्री साना खान रमजान के दौरान अपने परिवार के साथ सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में हैं।

आरआईएल, जियो के खिलाफ एयरटेल की शिकायत खारिज

CCI dismisses Airtel's complaint against RIL, reliance Jio over free offers
CCI dismisses Airtel’s complaint against RIL, reliance Jio over free offers

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस जियो के खिलाफ भारती एयरटेल की शिकायत खारिज कर दी।