Home Blog Page 2830

खाने में मेक्रोनी सलाद करें सर्वे

how to make macroni salad for dinner

क्‍या हुआ अगर हम इटली नहीं जा सकते तो, हम अपने किचन में ही मैक्रोनी एंड कार्न सैलेड तैयार कर सकते हैं। इटैलियन कुज़ीन की जब बात आती है तो सबसे पहले पिज्‍जा और बाद में पास्‍ता की बात होती है।

गर्मियों में कूल रहने के लिए बनाए आम की रबड़ी

मगर क्‍या आपने कभी मैक्रोनी सैलेड का नाम सुना है ? अगर नहीं, तो पास्‍ता से कहीं ज्‍यादा हेल्‍दी और कम समय में बनने वाली चीज है।

मैक्रोनी एंड कॉर्न सैलेड को दुनियाभर में काफी ज्‍यादा पॉपुलर माना जाता है। इस रेसिपी में हल्‍का सा ऑलिव ऑइल डाला जाता है जो कि सैलेड को टेस्‍टी बनाता है साथ ही यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिये भी अच्‍छा होता है। तो आइये देखते हैं मैक्रोनी एंड कॉर्न सैलेड कैसे बनेगा।

ब्रेकफास्ट में बनाए लाजवाब चावल सें बने कबाब

कितने- 4 सदस्‍यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
उबली मैक्रोनी – 1 कप
स्‍वीट कार्न के उबले दानें- 1 कप
ब्रॉक्‍ली, उबली- 7-8 फूल
चैरी टमाटर- 8-10
पीली शिमा मिर्च- आधी (1/2 इंच के टुकड़े में कटी)
जैतून तेल- 2 चम्‍मच
वेनिगर- 4 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार
पिसी काली मिर्च- जरुरत अनुसार

गर्मियों में बनाए आम नारियल की बर्फी

बनाने का तरीका – एक कटोरे में मैक्रोनी, कार्न, ब्रॉक्‍ली, चैरी टमाटर और शिमला मिर्च डालें। फिर उसमें ऑलिव ऑइल, वेनिगर, नमक और काली मिर्च कूट का मिक्‍स करें। अब इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और ऊपर से सूखी बेसिल डालें। इसे फ्रिज में 20 मिनट के लिये चिल करें और फिर सर्व करें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

झटपट बनाएं तवा पनीर टिक्का

instant tawa paneer tikka

पनीर टिक्के बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। आप अक्सर इन्हें किसी शादी, पार्टी, आदि में खाते होंगे। लेकिन आप चाहें तो इन्हें सुबह या शाम के नाश्ते में या जब भी की कभी आपका मन हो घर पर भी बना कर खा सकते हैं। इन्हें घर पर बनाने के लिये तंदूर की आवश्यकता नहीं है, आप इन्हें तवे पर भी सेक सकते हैं। तो आइये आज तवा पनीर टिक्का बना लेते हैं।

गुजरात की स्पेशल अमिरी खमन ऐसे बनाये

चार सदस्यों के लिये
समय – 20 मिनट
आवश्यक सामग्री:
पनीर – 250 ग्राम
दही – 100 ग्राम (आधा कप)
नमक – स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
काली मिर्च – आधी छोटी चम्मच
मक्खन या घी – 2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
अदरक – 1/2 इंच (पेस्ट बना लें)
शिमला मिर्च – 1
टमाटर – 2-3
चाट मसाला – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नीबू – 1 (चार टुकड़े कर लें)

विधि:
सबसे पहले पनीर के बड़े-बड़े चौकोर टुकड़े कर लीजिये और दही को फेंट कर उसमें नमक, काली मिर्च, आधा अदरक का पेस्ट व पनीर के टुकड़े मिलाकर आधे घंटे के लिये ढककर रख दीजिये।

उसके बाद दही से पनीर के टुकड़े निकाल कर प्लेट में रख लीजिये और प्लेट को 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये।
अब शिमला मिर्च को धोकर उसके बीज निकाल दीजिये और शिमला मिर्च के पतले-लंबे टुकड़े काट लीजिये। टमाटर को भी धोकर गोल व पतला-पतला काट लीजिये।

ब्रेकफास्ट में बनाए लाज़वाब टमाटर पुलाव

अब किसी नॉनस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गर्म कीजिये और फिर उसमें 6-7 पनीर के टुकड़े डाल कर धीमी गैस पर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये। पनीर के सभी टुकड़ों को इसी तरह सेक कर प्लेट में निकाल लीजिये।

अब कढ़ाई में जो मक्खन बचा है उसमें जीरा पाउडर, अदरक का पेस्ट व शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और धीमी गैस पर 1 मिनट तक ढककर पकाइये। अब इसमें टमाटर, पनीर के तले हुए टुकड़े, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये और करीब 1 मिनट तक लगातार चलाते रहिये।

गर्मी में कूल कूल रहने के लिए बनाए लीची-लेमनेड ड्रिंक

पनीर टिक्का तैयार है। अब इसे किसी प्लेट में निकाल कर हरे धनिये व नींबू से सजाइये और सुबह या शाम की चाय के साथ या फिर ऎसे ही परोस कर खाइये।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

मटर पैनकेक खाएं और हो जाए हेल्थी

0

healthy peas pancake

सर्दियां आने वाली हैं ऐसे में मार्केट में मटर की खूब भरमार रहती है। अगर आप भी मटर के चाहने वाले हैं तो हम आज आपको बताएंगे हरी मटर के पैनकेक बनाने की विधि। यह मटर पैनकेक काफी स्‍वादिष्‍ट होने के साथ साथ हेल्‍दी भी होते हैं। आप इन्‍हें बच्‍चों को खिला सकती हैं और उनका मन जीत सकती हैं। इस मटर के पैनकेक में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्‍स पाए जाते हैं। अब आइये जानते हैं हरी मटर पैनकेक को बनाने की विधि।

खाने के साथ पुदीने की चटनी का ले मज़ा

कितने- 30 पैनकेक
तैयारी में समय- 15 मिनट पकाने में
समय- 20 मिनट

सामग्री-
हरी मटर- ¾ कप उबली हुई
चावल का आटा- ½ कप
बेसन- ½ कप
हल्‍दी – ¼ चम्‍मच
ईनो- ½ चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार
तेल- 2 चम्‍मच
टमाटर- ¼ कप
गाजर- ½ कप घिसा हुआ
हरी मिर्च – 2 चम्‍मच
पनीर- 4 चम्‍मच
पानी- जरुरत के अनुसार

बनाने की विधि –

1. उबली हुई मटर का पेस्‍ट बना लें और उसे एक कटोरे में निकाल लें। फिर उसमें चावल का आटा, बेसन, हल्‍दी, हरी मिर्च और नमक मिक्‍स करें।

व्रत में खाए यह पदार्थ और रहें हस्टपुष्ट

2. अब इसमें धीरे धीरे करते हुए पानी मिक्‍स करें। उसके बाद ईनो डालें। ईनो डालने के बाद मिश्रण को ज्‍यादा चलाना नहीं चाहिये नहीं तो वह फूलेगा नहीं। अब एक नॉन स्‍टिक पैन को गरम करें, उसमें तेल लगाएं।

3. अब एक कल्‍छुल में पैन के का मिश्रण भरें और उसे तवे पर डाल कर छोटे पैन केक बनाएं।

4. अब ऊपर से घिसी पनीर, चीज, टमाटर और थोड़ा सा तेल डालें। फिर पैन केक को पलट दें और दूसरी ओर भी सेंके।

बच्चो के लिए बनाये एप्पल हनी पैनकेक

5. अब आपके मटर के पैनकेक तैयार हैं, इन्‍हें चटनी के साथ सर्व करें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

2 मिनट में गोरी त्वचा पाने के लिए राइस और ग्रीन टी फेस पैक अपनाये!

apply rice and green tea face pack on face for beauty

महिलाओ को हमेशा अपने चेहरे की फ़िक्र रहती हैं जिसके लिए वे घर बैठे ही कई नुस्खे अपनाने लग जाती हैं लेकिन कई बार उन नुस्खों से भी कोई फर्क नहीं पड़ता हैं चलिए हम आपको एक नुस्खा बताने जा रहे हैं जो काफी कारगर साबित होने वाला हैं|

अंगूर और रेड वाइन के फायदे जान आप हो जाएंगे हैरान

आपको तो पता ही होगा राइस और ग्रीन टी में चेहरे की खूबसूरती निखारने के कितने गुण होते हैं। ये दोंनो मिल कर आपके चेहरे में चमक भर सकते हैं।

जब कभी भी आपकी स्‍किन डल या थकी हुई सी हो, तब उस पर यह फेस पैक लगा लें। इसकी ठंडक आपकी स्‍किन को राहत दिलाएगी। इस फेस पैक में राइस पावडर और ग्रीन टी मिलाए जाते हैं।

हथेली में आने वाले अत्यधिक पसीने से है परेशान तो अपनाए…

आइये जानते हैं इस फेस पैक को बनाने के लिये क्‍या क्‍या चाहिये और इसे बनाने की विधि –

चावल का आटा
नींबू
ताजी बनी हुई ग्रीन टी
2-3 बूंद पिपरमिंट ते या टी ट्री तेल

अदरक के ये फायदे आपको हिला के रख देंगे

बनाने की विधि –
एक कटोरे में 2 चम्‍मच चावल का आटा लें, फिर उसमें 1/4 चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं। उसके बाद इसमें ताजी तैयार की हुई ग्रीन टी डालें।
इसे तब तक मिलाएं जब तक कि यह क्रीम जैसा ना दिखने लगे।
इसके बाद अपने पैक में 3-4 बूंद तेल की मिलाएं और लीजिये आपका फेस पैक तैयार है।

हरा धनिया हमेशा रखता हैं आपकी सेहत का ख्याल

फेस पैक लगाने की विधि –
अपने चेहरे को हल्‍के गरम पानी से धो लें। फिर चेहरे तथा गर्दन पर फेस पैक लगाएं।द्य
उसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर नल के पान से चेहरा धुलें।
चेहरे को पोछ कर उस पर मॉइस्‍चराइजर लगाएं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

लाइफ पार्टनर को करें गुड मॉर्निंग, रिश्ता होगा मजबूत!

How Morning can strengthen your relationship! Click

हर रिश्ता नाजुक होता हैं, खासकर हस्बैंड वाइफ के बीच अगर थोड़ी भी गलतफहमी हो जाती हैं तो प्रॉब्लम हो जाती हैं। मौके पर ही उसे सही नहीं किया जाए तो बाद में प्रॉब्लम और बढ सकती है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं विदेशी एक्‍सपर्ट्स द्वारा सुझाए गए कुछ टिप्स जिन्‍हें सुबह उठते ही करेंगे, तो आपका रिश्‍ता और मजबूत हो जाएगा।

‘ फॉरेस्‍ट बाथ’, नया है फंडा, जाने क्या है कॉन्सेप्ट और…